संगठन की पार्षदों ने नहीं सुनी, मनमानी कर आयुक्त के खिलाफ लेकर आए थे निंदा प्रस्ताव | bjp Party news nigam jaipur board news greater | Patrika News h3>
प्री—बोर्ड बैठक में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने पार्षदों को निर्देश दिए गए थे कि निंदा प्रस्ताव राज्य सरकार के खिलाफ जितेंद्र श्रीमाली लेकर आएंगे। अंत में इसे खत्म उप महापौर पुनीत कर्णावट करेंगे। साथ ही चार पार्षदों को इस प्रकरण में बोलने के लिए भी कहा था। संगठन की ओर से ये भी निर्देश दिए गए थे कि निंदा प्रस्ताव को बाद में लाया जाए। इससे फायदा यह होगा कि सभी प्रस्ताव आसानी से पारित हो जाएंगे।
जयपुर
Published: April 21, 2022 12:18:58 pm
जयपुर। साधारण सभा की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव तो राज्य सरकार के खिलाफ लाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन भाजपा के कुछ पार्षदों ने इस योजना को अपने स्तर पर ही बदल लिया और बैठक में आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लेकर आ गए। ऐसा माना जा रहा है कि पार्षदों के इस कदम से संगठन नाराज है और जिम्मेदारों को नोटिस देने की भी तैयारी है।
दरअसल, प्री—बोर्ड बैठक में भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने पार्षदों को निर्देश दिए गए थे कि निंदा प्रस्ताव राज्य सरकार के खिलाफ जितेंद्र श्रीमाली लेकर आएंगे। अंत में इसे खत्म उप महापौर पुनीत कर्णावट करेंगे। साथ ही चार पार्षदों को इस प्रकरण में बोलने के लिए भी कहा था। संगठन की ओर से ये भी निर्देश दिए गए थे कि निंदा प्रस्ताव को बाद में लाया जाए। इससे फायदा यह होगा कि सभी प्रस्ताव आसानी से पारित हो जाएंगे।
संगठन की पार्षदों ने नहीं सुनी, मनमानी कर आयुक्त के खिलाफ लेकर आए थे निंदा प्रस्ताव
उम्मीद है…अब साथ शहर के लिए होगा काम
ग्रेटर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर और आयुक्त महेंद्र सोनी के बीच करीब डेढ़ घंटे मुलाकात की। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है अब महापौर—आयुक्त शहर और शहरवासियों को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे। महापौर सौम्या गुर्जर दुबारा कार्यभार संभालने के बाद तत्कालीन आयुक्त यज्ञमित्र सिंह देव से नहीं बन रही थी और कई काम भी रुके हुए थे।
शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम घूम रही, सड़कों पर लगे कचरे के ढेर नवनियुक्त आयुक्त महेंद्र सोनी मंगलवार निगम की कार्यशैली देखने के लिए दौरे पर निकले। मानसरोवर के अरावली और मध्यम मार्ग पर कचरे के ढेर देखने को मिले। आयुक्त ने मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिए। यह स्थिति तब दिखी, जब शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम घूम रही है। निरीक्षण के दौरान कुछ जोन कार्यायलों में कार्मिक अनुपस्थित मिले। आयुक्त ने साफ कहा कि आगे से कोई अनुपस्थित मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त ने सुबह गैराज शाखा से सुबह 9:30 बजे दौरा शुरू किया। चार घंटे तक चले दौरे में आयुक्त ने जोन कार्यालयों से लेकर इन्दिरा रसोई और देहलावास एसटीपी को जाकर देखा।
अगली खबर