Khushi Dubey Zumba Danc: कानपुर जेल में खुशी दुबे का जुंबा डांस करते हुए वीडियो वायरल, बिकरू कांड से लेकर UP चुनाव तक चर्चा में रहीं खुशी

204
Khushi Dubey Zumba Danc: कानपुर जेल में खुशी दुबे का जुंबा डांस करते हुए वीडियो वायरल, बिकरू कांड से लेकर UP चुनाव तक चर्चा में रहीं खुशी

Khushi Dubey Zumba Danc: कानपुर जेल में खुशी दुबे का जुंबा डांस करते हुए वीडियो वायरल, बिकरू कांड से लेकर UP चुनाव तक चर्चा में रहीं खुशी

सुमित शर्मा, कानपुर: बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे (Khushi Dubey) एक फिर चर्चा में हैं। बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे कानपुर देहात की माती जेल में बंद हैं। माती जेल से खुशी का जुंबा डांस (Khushi Dubey Zumba Dance) करते हुए वीडियो वायरल है। जेल में योग शिविर के दौरान खुशी दुबे महिला योग ट्रेनर के साथ बंदियों संग जुंबा डांस करते हुए नजर आ रही हैं। खुशी दुबे का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी पसंद किया जा रहा है। खुशी दुबे का डांस से लगाव है। बिकरू कांड के बाद भी खुशी दुबे का अपनी ही शादी में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

कुख्यात अपराधी विकास दुबे (Vikas Dubey) के राइट हैंड अमर दुबे की शादी बीते 29 जून 2020 को खुशी दुबे से हुई थी। शादी के महज तीन दिन बाद ही 02 जुलाई 2020 की रात पुलिस विकास दुबे को दबोचने के लिए दबिश देने गई थी। विकास दुबे ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। बिकरू कांड को अंजाम देने के बाद विकास का राइट हैंड अमर दुबे फरार हो गया था। एसटीएफ ने हमीरपुर की मौदाहा पुलिस के साथ मिलकर बीते 8 जुलाई को एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने खुशी को बिकरू कांड का आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था।

जुंबा डांस
कानपुर देहात की माती जेल में योग टीचर किरन गुप्ता ने तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया था। इस दौरान खुशी दुबे योग टीचर किरन गुप्ता के साथ महिला बंदियों को योग का हुनर सिखाती हुईं नजर आईं। इसके साथ ही खुशी को डांस लगाव है। योग के अंतर्गत आने वाले जुंबा डांस पर खुशी समेत महिला बंदियां भी जमकर झूमती हुई देखी गईं।

खुशी दुबे सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहीं
बिकरू कांड के बाद सबसे ज्यादा खुशी दुबे सुर्खियों में रही हैं। पुलिस पर आरोप लगे थे कि तीन दिन पहले विदा होकर आई विवाहिता को बिकरू कांड में कैसे शामिल हो सकती है। वहीं, पुलिस ने जब खुशी को जेल भेजा था तो उस दौरान खुशी नाबालिग थी। खुशी को बाल सुधार गृह में रखा गया था। खुशी दुबे के मामले में पुलिस आज भी बैकफुट पर है।

विधानसभा चुनाव में खुशी नाम आया सामने
बिकरू कांड से लेकर विधानसभा चुनाव तक खुशी दुबे ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने खुशी दुबे के नाम पर खूब राजनीति की है। बीएसपी, कांग्रेस और सपा जैसी राजनीतिक पार्टियों ने खुशी दुबे को न्याय दिलाने की बात कही थी। कांग्रेस पार्टी ने खुशी की बड़ी बहन नेहा तिवारी को विधानसभा चुनाव में कल्यानपुर सीट से प्रत्याशी भी बनाया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में नेहा तिवारी को हार का सामना करना पड़ा था।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News