Indore News : इंदौर आए कमल नाथ, कांग्रेस नेताओं में विवाद | Kamal Nath Came To Indore, Controversy Among Congress Leaders | Patrika News

147
Indore News : इंदौर आए कमल नाथ, कांग्रेस नेताओं में विवाद | Kamal Nath Came To Indore, Controversy Among Congress Leaders | Patrika News

Indore News : इंदौर आए कमल नाथ, कांग्रेस नेताओं में विवाद | Kamal Nath Came To Indore, Controversy Among Congress Leaders | Patrika News

व्यवस्था संभालने वालों ने ही बिगाड़ी व्यवस्था, महिला नेत्रियों के साथ हुई धक्का-मुक्की और प्रदेशाध्यक्ष की निजी यात्रा बन गई राजनीतिक

इंदौर

Published: April 18, 2022 11:20:52 am

इंदौर. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ निजी यात्रा पर इंदौर आए, लेकिन उनकी निजी यात्रा को राजनीतिक बना दिया गया। इतना ही नहीं, शहर अध्यक्ष की तबीयत खराब होने पर उनका हालचाल जानने जब नाथ घर पहुंचे, तो बाहर कांग्रेसियों में विवाद हो गया और आपस में भिड़ लिए। महिला नेत्रियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और उनकी मुलाकात भी नाथ से नहीं हो पाई। इधर, शहर अध्यक्ष ने अपने घर पर नाथ के आने पर जिन नेताओं को व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी सौंपी थी, उन्होंने व्यवस्था को बिगाड़ दिया।

Indore News : इंदौर आए कमल नाथ, कांग्रेस नेताओं में विवाद

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ कल इंदौर आए। अपने तय समय शाम 6.30 बजे से आधा घंटा देरी से शाम 7 बजे पहुंचे नाथ एयरपोर्ट पहुंचे। उनकी अगवानी विधायक सज्जन सिंह वर्मा, विशाल पटेल, जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना जायसवाल, राजेश चौकसे, नरेंद्र सलूजा, शेख अलीम, अभय वर्मा और मोती ङ्क्षसह पटेल आदि ने की। एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों की ज्यादा भीड़ नहीं थी, क्योंकि नाथ अपनी निजी यात्रा पर आए थे। एयरपोर्ट से वे सीधे शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के रतलाम कोठी स्थित घर पहुंचे। यहां कांग्रेसियों की ज्यादा भीड़ नहीं जुटी, फिर भी नाथ को बाकलीवाल के घर के अंदर जाने के दौरान खूब धक्के खाना पड़े। विनय बाकलीवाल के घर के बाहर 150 से 200 कांग्रेसी जुटे हुए थे, जिन्होंने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके अलावा कांग्रेस नेत्रियों के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की अलग हुई। बाकलीवाल से मुलाकात कर नाथ ने तबीयत के बारे में पूछा, वहीं उनकी माताजी और परिवार के अन्य लोगों से भी मिले।

Indore News : इंदौर आए कमल नाथ, कांग्रेस नेताओं में विवादकरीबियों ने फिर कर दिया कबाड़ा इधर, कांग्रेसी चौपाल पर इस बात की ज्यादा चर्चा है कि नाथ तो बाकलीवाल के स्वास्थ की जानकारी लेने पहुंचे थे, लेकिन उनकी इस यात्रा को राजनतिक बना दिया गया। हमेशा की तरह इस बार भी बाकलीवाल के करीबियों के कारण अन्य नेताओं के साथ दुव्र्यवहार हुआ। इससे कांग्रेसियों में खासी नाराजगी है। बाकलीवाल के घर सत्यनारायण पटेल, अश्विन जोशी, केके यादव, हिमांशु यादव आदि नेता मौजूद थे।

ऐसे छिड़ा विवाद… दो दिन पहले बाकलीवाल के घर शहर कमेटी पदाधिकारियों की बैठक रखी गई थी। इसमें तय किया था कि नाथ के घर आने पर सिर्फ वे और बाकलीवाल ही कमरे में बैठ बात करेंगे। घर के बाहर व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी देवेंद्र यादव, शैलेष गर्ग, संजय बाकलीवाल, धर्मेंद्र गेंदर, विवेक खंडेलवाल, सन्नी राजपाल, इम्तियाज बेलिम, शैलू सेन और वीरू झांझोट को दी थी। जैसे ही नाथ पहुंचे, गर्ग, बाकलीवाल, बेलिम, शैलू सेन व झांझोट कमरे में घुस आए। यह देख अन्य भी अंदर जाने लगे, तो गार्ड ने रोक दिया। इस पर विवाद हो गया। बाकलीवाल के घर के बाहर व्यवस्था संभालने वाले प्रवक्ता बाकलीवाल और कांग्रेस नेता बेलिम के कारण व्यवस्था बिगड़ गई। इनका कांग्रेस नेतओं से विवाद अलग हुआ, जिसमें मोर्चा संगठन प्रभारी यादव और पूर्व पार्षद सादिक खान शामिल हैं।

नहीं जुटी भीड़, बच गया खाना कांग्रेसियों के अनुसार बाकलीवाल के घर 500 से ज्यादा कांग्रेसियों के लिए खाना रखा था, भीड़ नहीं जुटी और नाथ से मुलाकात के बाद ही सारे कांग्रेसी चले गए। इस कारण बाकलीवाल के घर बना खाना बच गया। इसके अलावा नाथ के सामने शक्ति-प्रदर्शन करने को लेकर कई नेताओं ने रतलाम कोठी क्षेत्र में होर्डिंग्स-पोस्टर अलग लगा दिए थे।

Indore News : इंदौर आए कमल नाथ, कांग्रेस नेताओं में विवादटंटू शर्मा के घर भावुक हो गए नाथ नाथ अध्यक्ष बाकलीवाल के घर से सीधे कांग्रेस नेता टंटू शर्मा के छावनी स्थित घर पहुंचे। यहां टंटू के पिताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही पुरानी बातों को याद करके भावुक हो गए। नाथ ने कहा कि अभी कुछ महीनों पहले ही तो मैं तुम्हारे पिताजी को शादी की 50वीं सालगिरह की बधाई देने आया था और आज इस तरह आना पड़ा। उन्होंने टंटू के सिर पर हाथ रखते हुए और अपना पर्सनल मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि जीवन में कभी भी पिताजी की कमी महसूस हो और कुछ जरूरत हो तो किसी भी समय मुझे फोन लगा लेना।
newsletter

अगली खबर

right-arrow



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News