नई नेत्रियों को भी मिलेगा भाजपा महिला मोर्चा में मौका | Preparations for formation of BJP Mahila Morcha | Patrika News h3>
कभी भी घोषित हो सकती है कार्यकारिणी, विधानसभा दो और चार से बनेंगीं महामंत्री
इंदौर
Published: April 16, 2022 10:34:54 am
इंदौर। भाजपा महिला मोर्चा की नगर कार्यकारिणी किसी भी समय सामने आ सकती है। मोर्चा अध्यक्ष ने नगर संगठन को सूची सौंप दी है। दो और चार नंबर से महामंत्री लिया जा रहा है। चौंकाने वाली सूची सामने आने वाली है, जिसमें नई नेत्रियों को जिम्मेदारी देने की तैयारी है। पुरानी टीम में से नाम मात्र को मौका दिया जाएगा।
नई नेत्रियों को भी मिलेगा भाजपा महिला मोर्चा में मौका
प्रदेश भाजपा के सख्त निर्देश के बाद अब इंदौर में मोर्चों को लेकर हलचल तेज हो गई है। सभी अपनी- अपनी टीम के गठन को लेकर कसरत कर रहे हैं। लेडीज फस्र्ट की बात को सिद्ध करते हुए महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने सबसे पहले सूची सौंपी है, जो चौंकाने वाली है। वे पूरे घर के बदल डालने के मूड में हैं। वर्षों से मोर्चे में जमी नेत्रियों के बजाय नए चेहरों को अपनी टीम में जगह देने जा रही हैं। कई चेहरे तो एक दम नए हैं। ये नेत्रियां निचले स्तर पर काम कर रही थीं, जिन्हें मौका दिया जा रहा है।
महिला मोर्चा में अध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण पद महामंत्री के लिए दो नाम तय कर दिए गए हैं। सांसद शंकर लालवानी के कोटे से पूर्व पार्षद कंचन गिदवानी को लिया जा रहा है तो विधायक रमेश मेंदोला ने श्रद्धा दुबे का
नाम दिया है। इसके अलावा छह उपाध्यक्ष व छह मंत्री बनाई जाना हैं। कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी व कार्यालय मंत्री का पद अलग रखा जा रहा है। सभी विधानसभाओं से नाम लिए गए हैं और सोशल इंजीनियङ्क्षरग के साथ क्षेत्र का संतुलन भी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये सामने आए पदाधिकारियों के नाम
गौरतलब है कि नगर पदाधिकारियों के लिए सभी विधायक व पूर्व विधायकों से नाम लिए गए हैं। सूची में सुनीता थापा, कविता यादव, राधा राठौर, देविका कौशल, वर्षा मूलचंदानी, वृंदा गौड़, इंदू श्रीवास्तव, साधना देडग़े, सुनीता गजकेश्वर, विमला मनाग्रे, लक्ष्मी निगोते, लीना तिवारी, राधा तिरथानी, उमा अहीर, सुषमा पटेल और निशा यादव का नाम है। इसके अलावा मंत्री तुलसीराम सिलावट ने पंजाबी परिवार की महिला का नाम दिया।
नगर निगम चुनाव में नहीं मिलेगा टिकट
नगर महिला मोर्चा अब बदला-बदला नजर आने वाला है। अब तक मंडल व अन्य प्रकोष्ठों में काम करने वाली कई नेत्रियों को मौका मिलने जा रहा है। ये भी तय है कि जिन नेत्रियों को नगर पदाधिकारी बनाया जा रहा है, उन्हें भविष्य में होने वाले नगर निगम चुनाव में टिकट नहीं दिया जाएगा।
अगली खबर