20 : 20 की तर्ज पर माल उड़ाया, अंगूठा दिखाया और रफूचक्कर | Bride took away jewelry-cash | Patrika News

124
20 : 20 की तर्ज पर माल उड़ाया, अंगूठा दिखाया और रफूचक्कर | Bride took away jewelry-cash | Patrika News

20 : 20 की तर्ज पर माल उड़ाया, अंगूठा दिखाया और रफूचक्कर | Bride took away jewelry-cash | Patrika News

अजमेर में बजी थी शहनाई, जयपुर आते ही हवा-हवाई। कुछ ऐसा ही हुआ झोटवाड़ा में जहां शादी के महज 24 घंटे बाद ही दुल्हन ने लाल लिबास उतार अपना असली रंग दिखा दिया। माल समेट रफूचक्कर हो गई। उधर, शादी के बाद भी व्यक्ति कुंवारा रह गया।

जयपुर

Updated: April 14, 2022 02:02:18 pm

शहर में लुटेरी दुल्हनों का माया जाल फैलता जा रहा है। हर दिन उनकी काली करतूतें सामने आ रही हैं। वारदात-दर-वारदात से राजधानी खौफ में है। घर में एंट्री के बाद शातिराना अंदाज में माल समेटा और चंपत होने के किस्से दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। झोटवाड़ा इलाके से भी इसी तरह का मामला सामने आया है। वर पक्ष ने शादी के लिए कर्जा लिया, लेकिन लुटेरी दुल्हन २४ घंटे में ही हाथ दिखा गई। बाजार जाने की कहकर निकली और नकदी-जेवर ले भागी। अब झोटवाड़ा थाना पुलिस लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों को तलाश रही है।

फाइल फोटो

शादी कर लो…कब तक अकेले रहोगे?
निवारू रोड, झोटवाड़ा निवासी पीडि़त रूपचंद ने पुलिस को बताया कि अच्छा काम चल रहा था। एक दिन परिचित बुध सिंह ने लच्छेदार बातों में ले लिया और कहा कि शादी कर लो,अकेले कैसे समय बीतेगा। उसके बाद उन्होंने पूजा नाम की लड़की से मिलवाया। कहा कि लड़की अच्छी है और पूरे परिवार को संभाल कर रखेगी। पीडि़त ने इस बारे में परिजनों से बात की तो वे भी मान गए। अजमेर गए और वहां 4 मार्च को पूजा से शादी कर ली। इसके बाद पूजा जयपुर आई और सिर्फ एक दिन में ही घर से जेवर और कैश समेटकर रफूचक्कर हो गई।

मैं बाजार जाकर आती हूं शादी के बाद पूजा को घर लाया गया। यहां दुल्हन की आरती उतारी गई। घर में नई बहू के आने पर नाच-गाना चल रहा था, तभी दुल्हन ने बाजार जाने की इच्छा जताई। पूजा बाजार जाने के बाद शाम तक नही लौटी तो रूपचंद उसे खोजने निकला, लेकिन वह नहीं मिली। रात तक इंतजार किया। शादी कराने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने भी जानकारी होने से मना कर दिया और उसे आज-कल में आने की कहने लगे। पीडि़त का कहना है कि पूजा, बुध सिंह, मुन्ना और जितेन्द्र ने मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की। झांसा देकर शादी करवा दी। बाद में वह घर से ढाई लाख कैश और 5 लाख के जेवर चुराकर भाग गई।

कडिय़ां जोडऩे में जुटी पुलिस मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शादी करवाने वाले लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जिस तरह से धोखाधड़ी की गई है उससे पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर आगे बढ़ रही है। पुलिस का मानना है कि लुटेरी दुल्हन की ओर से धोखाधड़ी की और भी वारदात सामने आ सकती हैं।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News