पूर्व मुख्यमंत्री से बोले कांग्रेस कार्यकर्ता – सरकार कर रही भेदभाव | Congress workers said to former CM – government is discriminating | Patrika News h3>
जनसंवाद का कार्यक्रम में सामने आई बात भाजपा से जुड़े लोगों को दी जाती हैं सुविधाएं
इंदौर
Published: April 14, 2022 11:01:31 am
इंदौर। दो दशक पहले मानपुर में कांग्रेस नेता प्यारसिंह निनामा की हत्या हो गई थी। अपने समर्थक के गांव में कल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पहुंचे और जनसंवाद कार्यक्रम किया। उसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव किया जाता है। बिजली के बिल और खाद की समस्या भी सामने आई।
पूर्व मुख्यमंत्री से बोले कांग्रेस कार्यकर्ता – सरकार कर रही भेदभाव
मानपुर के आदिवासी अंचल में संघ प्रचारक धर्मेंद्र पंड्या संगठन का विस्तार करने के काम में जुटे हुए थे। उस दौरान कांग्रेस के खांटी आदीवासी नेता प्यारसिंह निनामा से विवाद हो गया, जिसके बाद पंड्या की चोटी काट दी गई थी। इस पर भड़के हिंदुवादियों ने ने निनामा की हत्या कर दी थी। बताते है कि निनामा जो सिंह से सीधे जुड़े थे। लंबे समय बाद सिंह एक बार फिर निनामा के गांव खुर्दी पहुंचे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने जहां जनसंवाद का कार्यक्रम रखा था, जिसमें आसपास से भी लोगों को बुलाया था। वहीं, जिला कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। चर्चा के दौरान गांव के आदिवासियों से उनकी समस्या जानना चाही। एक-एक कर सभी की बात सुनी और नोट की गई। चर्चा के दौरान क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं में भेदभाव किया जाता है।
हमसे जुड़े लोगों को लाभ नहीं दिया जाता या मिलता है तो बहुत संघर्ष के बाद। बिजली के बिल भी भारी भरकम आ रहे हैं तो राशन मिलने में समस्या आ रही है। कुछ किसानों ने खाद की समस्या और उसमें रिश्वतखोरी की जानकारी भी दी। कुछ ने सड़क व पानी की समस्या बताई। सभी बातों को सिंह नोट कर रहे थे। इस पर सिंह का कहना था कि चुनाव में पूरी ताकत लगाकर कांग्रेस की सरकार बनाना है, जिसके लिए अभी से मेहनत करना शुरू कर दी जाए।
गांव में किया रात्रि विश्राम
सिंह ने रात्रि विश्राम गांव में ही किया। सुबह 6 बजे जुलूस निकाला गया, जिसमें जिला अध्यक्ष यादव के अलावा पूर्व विधायक अंतरसिंह दरबार, विधायक पांचीलाल मेढ़ा, राधेश्याम मुवेल और धार के अध्यक्ष बालमुकुंद गौतम प्रमुख रूप से मौजूद थे।
गुड्डू के घर पहुंचे
सिंह कल पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के निवास पर पहुंचे। वहां भोजन किया। बाद में गुड्डू की बेटी व कांग्रेस नेत्री रीना बोरासी ने सांवेर के कार्यकर्ताओं से उनकी मुलाकात कराई। कुछ कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सरकार व मंत्री तुलसीराम सिलावट के इशारे पर जिला प्रशासन ने फर्जी मुकदमे दर्ज कराए। सिंह ने कुछ देर सबकी बात सुनी और कहना था कि फर्जी मुकदमों से डरने की जरूरत नहीं है। हम साथ है।
अगली खबर