दिग्विजयसिंह का बड़ा बयान, खरगोन दंगा पूरी तरह प्रायोजित, सरकार चाहे तो मुझे गिरफ्तार कर ले | Digvijay Singh said Khargone danga is fully sponsored | Patrika News h3>
इंदौर में कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, बोले- सरकार के बगैर चाहे नहीं हो सकता दंगा।
इंदौर
Published: April 14, 2022 02:01:00 am
इंदौर. कांग्रेस महासचिव व राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह (Digvijay Singh) बुधवार दोपहर इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, खरगोन दंगा पूरी तरह से प्रायोजित है। पूरे देश में कुछ लोग, जो खुद को साधु कहते हैं, वे खुलेआम बलात्कार और भड़काऊ बातें कर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं, लेकिन उन पर मुकदमा दर्ज नहीं होता। उन्होंने कहा, देश भर में जगह-जगह घटनाएं हो रही हैँ, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हैं। कुछ नहीं बोल रहे हैँ। दिग्विजयसिंह (Digvijay Singh) ने प्रदेश सरकार को चुनौती देते हुए कहा, यदि सरकार उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है तो करे। मालूम हो, सिंह के खिलाफ मंगलवार को भोपाल में शांतिभंग करने और धार्मिक उन्माद फैलाने को लेकर केस दर्ज हुआ है।
दिग्विजयसिंह का बड़ा बयान, खरगोन दंगा पूरी तरह प्रायोजित, सरकार चाहे तो मुझे गिरफ्तार कर ले
दो दिनी प्रवास पर इंदौर पहुंचे दिग्विजयसिंह (Digvijay Singh) ने महू रवाना होने से पहले इंदौर में अपने ट्विट को लेकर कहा, मेरे ट्विटर में क्या गलती थी? जो फोटो डाला था, वह गलत था तो मैंने ट्विट डिलीट कर दिया था। लेकिन, जो सवाल उठाए थे, क्या वे गलत थे? उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, जब तक सरकार नहीं चाहती दंगा नहीं हो सकता। द्वारका प्रसाद मिश्रा ने कहा था, यदि कोई मुख्यमंत्री नहीं चाहे तो दंगा नहीं हो सकता है। मैं भी मुख्यमंत्री रहा हूं। हमने सभी जुलूसों में हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन, अभी क्या हो रहा है, लोग जुलूसों में हथियार लेकर चल रहे हैं। ये लोग क्या बताना चाहते हैं? दिग्विजय ने खरगोन घटना के लिए सीधे तौर पर कलेक्टर और एसपी को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था, इतनी संख्या में लोग हथियार लेकर कैसे निकल सकते हैं? क्या ये कलेक्टर और एसपी की जिम्मेदारी नहीं थी?
भाजपा के संपंर्क में मुस्लिम संगठन
दिग्विजयसिंह (Digvijay Singh) ने दंगों को प्रायोजित बताने के साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा के संपर्क में ऐसे कुछ मुस्लिम संगठन हैं, जो पूरी तरीके से इनके साथ मिलकर खेल करते हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों से की चर्चा
अपनी पत्नी के साथ इंदौर पहुंचे सिंह सबसे पहले पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के घर पहुंचे। यहां उनका स्वागत जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव सहित कई नेताओं ने किया। यहां उन्होंने करीब एक घंटे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में चर्चा की, फिर महू के लिए रवाना हो गए। बुधवार को महू में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही वे गुरुवार सुबह महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के साथ हिस्सा लेंगे। उसके बाद वे महू में कुछ कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद इंदौर में पूर्व मंत्री महेश जोशी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
अगली खबर