सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर बड़ी खबर, जनता रखेगी अपनी बात | HERITAGE MUNICIPAL CORPORATION JAIPUR SINGLE USE PLASTIC BAN | Patrika News h3>
Heritage Municipal Corporation Jaipur जयपुर। शहर में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक बंद कराने की तैयारी शुरू हो गई है। single use plastic ban मुख्य सचिव के निर्देश के बाद हैरिटेज नगर निगम ने शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन कराने को लेकर कवायद शुरू कर दी है।
जयपुर
Published: April 13, 2022 12:39:08 pm
Heritage Municipal Corporation Jaipur जयपुर। शहर में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक बंद कराने की तैयारी शुरू हो गई है। single use plastic ban मुख्य सचिव के निर्देश के बाद हैरिटेज नगर निगम ने शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक बैन कराने को लेकर कवायद शुरू कर दी है। हालांकि इससे पहले निगम प्रशासन लोगों को जागरूक करेगा, इसके लिए विभिन्न विकास समितियों, संस्थाओं, व्यापार मंडलों सहित अन्य लोगों की अलग—अलग बैठकें लेकर उन्हें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की समझाइश की जाएगी, साथ ही सुझाव भी लिए जाएंगे।
नगर निगम आयुक्त अवधेश मीना ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार नगर निगम जयपुर हैरिटेज क्षेत्र में एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग शत-प्रतिशत रूप से बंद किया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का लेकर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर रहे हैं।
सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर बड़ी खबर, जनता रखेगी अपनी बात
जोन वाइज बनाएंगे टीमें
आयुक्त अवधेश मीना ने बताया कि लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कराने को लेकर सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिए गए है। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिंगल यूज प्लास्टिक बंद कराने को लेकर जोन वाइज अधिकारियों की अलग—अलग टीमें बनाई जा रही है। टीम सदस्यों को अपने—अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ये टीम प्लास्टिक बंद कराने के साथ उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
एक जुलाई बाद जुर्माना…
उपायुक्त स्वास्थ आशीष कुमार ने बताया कि एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद होगा। इसे लेकर हैरिटेज निगम में जोन वाइज टीमें बनाई जाएगी। कैरी बैग का उपयोग करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
कब किसके साथ बैठक
— 18 अप्रेल को स्ट्रीट वेण्डर यूनियन
— 19 अप्रेल को समस्त होटल संचालकों के साथ बैठक
— 20 अप्रेल को व्यापार मंडल प्रतिनिधि के साथ चर्चा
— 21 अप्रेल को धार्मिक स्थल संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
अगली खबर