स्वराज यात्रा निकली जलियांवाला बाग शहीदों को किया याद | Swaraj Yatra goes out to remember Jallianwala Bagh martyrs | Patrika News h3>
जुलूस निकाल तिरंगा लेकर पहुंचे राष्ट्रभक्त
इंदौर
Updated: April 13, 2022 11:22:12 am
इंदौर। जलियांवाला बाग के शहीदों की याद में आज विशाल स्वराज यात्रा निकली। १५० से अधिक चौराहों से जत्थे चिमनबाग पहुंचे। सबसे बड़ी संख्या सिख समाज की रही, जो तिरंगा और निशान साहेब लेकर तोपखाना गुरुद्वारा से पहुंचे। कई भाजपा नेता भी अपने क्षेत्र की टोली के साथ पहुंचे।
स्वराज यात्रा निकली जलियांवाला बाग शहीदों को किया याद
आज सुबह से शहरभर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, भाजपा के साथ सिख समाज संस्था श्री गुरुसिंह सभा के नेता-कार्यकर्ता सक्रिय हो गए थे। संघ ने 75 चौराहों का चयन किया था, जिस पर ८ बजे से कार्यकर्ताओं के
पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कुछ हिंदूवादी तिरंगा लेकर पहुंचे। जत्थों में भाजपा के नेता भी शामिल थे। इसको लेकर नगर भाजपा की तरफ से सभी को पहले ही संदेश जारी कर दिया गया था कि कोई भी अलग से ना पहुंचे।
इधर, श्री गुरुसिंघ सभा की अगुवाई में तोपखाना गुरुद्वारा पर सिख समाज के लोग इकट्ठा हुए। सभा के अध्यक्ष मनजीतसिंह (रिंकू ) भाटिया के नेतृत्व में यात्रा चिमनबाग रवाना हुई। आगे डीजे की गाड़ी कीर्तन करते चल रही
थी तो सिख युवा गतका जत्था भी चल रहा था। कुछ युवा तिरंगा और निशान साहब लेकर चल रहे थे। यात्रा में हरप्रीतसिंह बक्शी, राजा गांधी, बलदेवसिंह चावला और सन्नी टुटेजा प्रमुख रूप से शामिल थे।
निर्धारित समय 9.30 बजे सिख समाज ने पंडाल में प्रवेश कर दिया। हजारों की संख्या राष्ट्रभक्त इकट्ठा हुए। पंडाल भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा। जैसे ही सिख समाज आया, वैसे ही जो बोले सो निहाल… के नारे भी लगे। पंडाल में करीब दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। कुर्सियां फूल हो गई। कार्यकर्ताओं को खड़े रहना पड़ा।
ये नेता रहे मौजूद
चिमनबाग पर हुई सभा में प्रमुख रूप से पहुंचने वालों में सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, जीतू जिराती, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती, नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे, मधु वर्मा और सुदर्शन गुप्ता थे।
मंच पर थे प्रमुख
स्वराज यात्रा का चिमनबाग मैदान पर संगम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कुलदीपचंद्र अग्निहोत्री, संयोजक डॉ. राकेश शिवहरे, वरिष्ठ अभिभाषक टीएन सिंह और सिख समाज के संत बाबा रजिंदरसिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे।
अगली खबर