VIDEO: जब फ्लाइट में मंहगाई पर कांग्रेस नेता ने स्मृति ईरानी को घेरा, जवाब मिला- झूठ मत बोलो h3>
दिनों दिन देश में बढ़ती महंगाई को लेकर जनता त्रस्त है और विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को निशाना बना रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा ने दिल्ली-गुवाहाटी हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट में शूट किया है। इस वीडियो में डिसूजा ईरानी से सवाल कर रही हैं कि महंगाई इतनी बढ़ गई हैं, तो जवाब में ईरानी कह रही हैं- प्लीज झूठ मत बोलिए। देखिए पूरा वीडियो…
रविवार को कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें वो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महंगाई पर घेरने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो लगातार शूट हो रहा है। इस दौरान ईरानी खुद का रास्ता रोकने पर भी सवाल उठा रही हैं। कुछ देर में ईरानी भी अपने मोबाइल से इस घटनाक्रम को शूट कर रही हैं। डिसूजा तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय मंत्री से सवाल करती नजर आ रही हैं। यह पूरी घटना दिल्ली-गुवाहाटी फ्लाइट में सफर के दौरान घटित हुई।
वीडियो में डिसूजा और ईरानी दोनों अपने-अपने सेल फोन से इस पूरे बातचीत को रिकॉर्ड करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि गुवाहाटी जाते वक्त मोदी सरकार में मंत्री स्मृति इरानी जी से आमना-सामना हुआ। जब मैंने उनसे एलपीजी की लगातार बढ़ती कीमतों के बारे में पूछा, तो उन्होंने इसका ठीकरा टीका, राशन और यहां तक कि गरीबों पर फोड़ दिया।
संबंधित खबरें
वीडियो में दिख रहा है कि कांग्रेस नेता ईरानी से सवाल कर रही हैं। इस बीच ईरानी कहती हैं कि मेरा रास्ता रोका जा रहा है। वहीं, रसोई गैस की कमी को लेकर जब उन्होंने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि प्लीज झूठ मत बोलिए।
Faced Modi Minister @smritiirani ji, enroute to Guwahati.
When asked about Unbearable Rising Prices of LPG, she blamed Vaccines, Raashan & even the poor!
Do watch the video excerpts, on how she reacted to common people’s misery ! 👇 pic.twitter.com/NbkW2LgxOL
— Netta D’Souza (@dnetta) April 10, 2022
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, पिछले चार दिनों से तेल के दाम में कोई वृद्धि दर्ज नहीं हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 105.41 प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल 96.67 प्रति लीटर मिल रहा है।