Advertising
<

एयर फोर्स स्कूल में निकली टीचर के पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

361

नई दिल्ली: एयर फोर्स स्कूल में टीचर पदों के लिए वैकेंसी निकली है. उन्होंने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन मांग है.

बता दें कि ये पद ‘AF स्टेशन नई दिल्ली’ के तहत आने वाले  AF स्कूल/कॉलेज के लिए है. इसके लिए जो भी प्रत्याशी आवेदन करना चाहता हो तो वह नीचे दी गई जानकारी पढ़े.

ऐसे करें अप्लाई

जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन करना चाहता है तो वह पहले अपना बायोडाटा अंतिम तारीख से पहले एयर फोर्स स्टेशन नई  दिल्ली के मेन गार्ड रूम/स्टेशन एजुकेशन सेक्शन के बाहर बने ‘ड्राप बॉक्स’ में डाल सकता है. उसके लिए प्रत्याशी को बायोडाटा के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो और मांगे गए दस्तावेज भी भेजने होंगे.

क्या है आखिरी तारीख

इस पद के लिए आप एयर फोर्स स्टेशन नई  दिल्ली के मेन गार्ड रूम/स्टेशन पर बने ‘ड्राप बॉक्स’ में 11 दिसंबर को अपना चीजें जमा करावा लें.

इन बातों का रखें खास ध्यान

अपनी ईमेल आईडी और कांटेक्ट नंबर बायोडाटा में लिखना न भूलें. इसी के साथ ‘स्कूल का नाम’ और किस ‘पद का नाम’ लिखें.

जानें- कैसे करें आवेदन

इसके लिए आप सबसे पहले एयरफोर्स स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट http://racecourseschools.in पर जाएं. उसके बाद ‘Vacancy for teaching post and air force schools and vocational college under AF station’ पर जाकर लिक बटन दबाएं. इसके बाद नया पेज खुलेगा. अब आवेदन का क्राइटेरिया देखें.