RR vs RCB IPL 2022 Match LIVE: बैंगलोर को पहली सफलता, डेविड विली ने यशस्वी जयसवाल को किया बोल्ड RR vs RCB IPL 2022 Match LIVE score updates Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore Match live hindi commentary h3>
RR vs RCB IPL 2022 Match LIVE: आईपीएल 2022 का 13वां लीग मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम भी वैसा ही है, जैसा पिछले मैच में था। टॉस हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जोस बटलर और यशस्वी जयसवाल की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुके हैं।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी हैं, जिनके कंधे पर टीम को पहली बार चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी है। राजस्थान की शुरुआत आईपीएल 2022 में अच्छी हुई है, जबकि बैंगलोर की टीम को एक मैच में हार मिली थी। राजस्थान की नजरें इस सीजन में जीत की हैट्रिक लगाने पर लगी है।
Tue, 05 Apr 2022 07:42 PM
RR vs RCB LIVE: बैंगलोर को पहली सफलता, डेविड विली ने यशस्वी जयसवाल को किया बोल्ड
राजस्थान रॉयल्स को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया है। डेविड विली ने यशस्वी जयसवाल को बोल्ड करके बैंगलोर को पहली सफलता दिलाई है। जयसवाल ने छह गेंदों पर चार रन बनाए।
Tue, 05 Apr 2022 07:30 PM
RR vs RCB LIVE: राजस्थान की बैटिंग शुरू, बटलर-जयसवाल क्रीज पर
टॉस हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जोस बटलर और यशस्वी जयसवाल की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुके हैं।
Tue, 05 Apr 2022 07:09 PM
RR vs RCB IPL 2022 Match LIVE: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान एवं विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
Tue, 05 Apr 2022 07:05 PM
RR vs RCB XI: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम भी वैसा ही है, जैसा पिछले मैच में था।
Tue, 05 Apr 2022 07:03 PM
RR vs RCB Match Toss Updates: बैंगलोर ने जीता टॉस, राजस्थान की टीम करेगी बल्लेबाजी
आईपीएल 2022 के 13वें मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Tue, 05 Apr 2022 06:43 PM
RR vs RCB LIVE: सैमसन-कार्तिक बड़ी उपलब्धि हासिल करने को तैयार
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर संजू सैमसन आईपीएल में विकेट के पीछे अपने 50 शिकार करने से 3 कदम दूर हैं जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक 150 शिकार करने से दो कदम दूर हैं।
Tue, 05 Apr 2022 06:28 PM
IPL 2022: रनों की होगी बरसात
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला अब से कुछ देर में शुरू हो जाएगा। इस मैच में रनों की बरसात होने वाली है, क्योंकि यहां कि पिच में उछाल और गति होती है, जबकि स्पिनरों को भी थोड़ी सी मदद मिलती है। हालांकि, ओस एक कारण जरूर होगी। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बड़े स्कोर के लिए देखेगी।
Tue, 05 Apr 2022 06:14 PM
IPL 2022 RR vs RCB Match LIVE: सात बजे होगा टॉस
IPL 2022 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगी, जिसमें टॉस सात बजे होगा। वहीं, मुकाबला शाम को साढ़े 7 बजे शुरू होगा।
Tue, 05 Apr 2022 06:04 PM
IPL 2022: यशस्वी जायसवाल के लिए अहम मैच
राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल को भी आईपीएल 2022 से पहले रिटेन किया था, लेकिन उनका प्रदर्शन आईपीएल में अच्छा नहीं रहा है। यहां तक कि इस सीजन के पहले दो मैचों में वे फेल रहे हैं। ऐसे में ये मुकाबले उनके लिए अहम है।
Tue, 05 Apr 2022 05:53 PM
IPL 2022 RR vs RCB: बैंगलोर के लिए उपलब्ध नहीं हैं मैक्सवेल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल टीम के साथ जुड़ गए हैं और क्वारंटाइन भी पूरा कर लिया है, लेकिन वे अभी खेल नहीं पाएंगे, क्योंकि 6 मार्च तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी है।
Tue, 05 Apr 2022 05:37 PM
IPL 2022: राजस्थान और बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन
फाफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज।
Tue, 05 Apr 2022 05:27 PM
IPL 2022 RR vs RCB Head to Head
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 3 मैच बेनतीजा रहे हैं, जबकि 12 मैचों में बैंगलोर की टीम को जीत मिली है। वहीं, 10 मैचों में बाजी राजस्थान की टीम ने मारी है।
Tue, 05 Apr 2022 05:12 PM
RR vs RCB IPL 2022 Match LIVE: राजस्थान और बैंगलोर की टक्कर
आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने दो में से एक मुकाबला जीता है और एक मुकाबला गंवाया है। ऐसे में ये मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है।