Viral Photo: पहाड़ जितने सामान के बावजूद बाइक पर बीवी को बिठा बनाया संतुलन, आनंद महिंद्रा ने कह दी दिल की बात

212
Viral Photo: पहाड़ जितने सामान के बावजूद बाइक पर बीवी को बिठा बनाया संतुलन, आनंद महिंद्रा ने कह दी दिल की बात

Viral Photo: पहाड़ जितने सामान के बावजूद बाइक पर बीवी को बिठा बनाया संतुलन, आनंद महिंद्रा ने कह दी दिल की बात

नई दिल्ली: महिंद्रा ग्रुप के चयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने अनोखे ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। वे गांवों-कस्बों में रह रहे आम आदमी के छोटे-छोटे कामों में भी बड़ी-बड़ी सीख निकाल लाते हैं। महिंद्रा द्वारा ट्वीट किये फोटो और वीडियो बड़े दिलचस्प होते हैं। महिंद्रा ने ऐसी ही एक फोटो रविवार को शेयर की है। इस फोटो में एक दक्षिण भारतीय पुरुष ने अपनी बाइक पर ढेर सारा सामान लाद रखा है। साथ ही वह अपनी पत्नी को भी बाइक पर बैठाकर बड़ा अच्छा संतुलन बनाता हुआ जा रहा है। महिंद्रा ने इस फोटो की तारीफ की है और बताया कि क्यों भारत दुनिया में सबसे अधिक टू-व्हीलर बनाता है। महिंद्रा ने अपने ट्वीट में कहा, ‘अब आप जान सकते हैं कि क्यों भारत दुनिया में सबसे अधिक टू-व्हीलर बनाता है। हम जानते हैं कि पहिए के हर एक इंच पर अधिकतम वजन कैसे रखा जा सकता है। हम ऐसे ही हैं।’

लोग काफी पसंद कर रहे ट्वीट
आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर की गई यह फोटो लोगों को काफी पसंद आ रही है। इस फोटो में एक पति-पत्नी एक बाइक पर जा रहे हैं। उन्होंने बाइक पर कई सारी कुर्सियां और चटाइयां लाद रखी हैं। एक बाइक पर इतना सामान लादना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसके बावजूद वे बड़ी आसानी से ये सामान ले जा रहे थे। महिंद्रा का यह ट्वीट लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सोमवार दोपहर तक इस ट्वीट को करीब एक लाख लोग लाइक कर चुके थे और करीब 8,000 लोग री-ट्वीट कर चुके थे। साथ ही 663 लोग इस पोस्ट पर टिप्पणी कर चुके थे।

जानिए क्या कह रहे लोग

कई लोगों ने इस ट्वीट पर दिलचस्प टिप्पणियां की हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भारतीय हमेशा जुगाड़ पर विश्वास करते हैं। लेकिन वे आगे जाकर एक महान आविष्कारक बन सकते हैं। इन्हें कभी कम नहीं समझना चाहिए।’ इसी तरह एक यूजर ने लिखा कि क्या वे भी टाटा नैनो की तरह कोई किफायती कार लाने का सोच रहे हैं!

California Firing Video : अमेरिका में भीषण गोलीबारी में 6 मरे, 9 घायल, वीडियो में एक-दूसरे का गला दबाते दिखे लोग
हाल ही में कौवे और बिल्ली का वीडियो किया था शेयर

हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक बड़ा मजेदार वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो में दो कौवे एक बिल्ली से कुछ छीनने की कोशिश कर रहे हैं। तभी एक कौवा बिल्ली को पीछे से चोंच मारता है। जैसे ही बिल्ली उसे भगाने के लिए पीछे मुड़ती है, उसके कब्जे से वो खाने का टुकड़ा छूट जाता है। मौके का फायदा उठाते हुए दूसरे कौवा उसे लेकर उड़ जाता है। इस वीडियो के साथ आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘याद रखिए… अगर आप साथ मिलकर एक टीम की तरह काम करेंगे तो आपका काम हमेशा अधिक इफेक्टिव होगा।’

Okinawa OKHI-90 से लेकर Royal Enfield Scram 411 तक, देखें मार्च महीने में लॉन्च हुए टू-व्हीलर्स

Anand Mahindra Tweet

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया मजेदार फोटो

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News