Ukraine Attack Inside Russia: यूक्रेनी हेलीकॉप्टरों ने रूस के 40 किमी अंदर घुसकर किया हमला, धूं-धूं कर जलता दिखा पेट्रोलियम डिपो

147
Ukraine Attack Inside Russia: यूक्रेनी हेलीकॉप्टरों ने रूस के 40 किमी अंदर घुसकर किया हमला, धूं-धूं कर जलता दिखा पेट्रोलियम डिपो

Ukraine Attack Inside Russia: यूक्रेनी हेलीकॉप्टरों ने रूस के 40 किमी अंदर घुसकर किया हमला, धूं-धूं कर जलता दिखा पेट्रोलियम डिपो

मॉस्को: रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच 37वें दिन भी युद्ध जारी है। इस बीच रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेनी हेलीकॉप्टरों (Ukraine Attack Inside Russia) ने उसकी सीमा में घुसकर हमला किया है। इस हमले में रूसी शहर बेलगोरोड की एक ऑयल फैसिलिटी तबाह हो गई है। यूक्रेनी हेलीकॉप्टरों (Ukrainian helicopter Attack in Russia) ने यह हमला रूस की सीमा के 40 किलोमीटर अंदर घुसकर अंजाम दिया है। पश्चिमी देशों ने आशंका जताई थी कि रूस अपने आक्रमण को सही ठहराने के लिए फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन कर सकता है। यूक्रेन के ताजा हमले से दोनों देशों के बीच शांति की उम्मीदों तो तगड़ा झटका लगने की आशंका जताई जा रही है। रूस ने तुर्की में शांति वार्ता के दौरान यूक्रेन में अपने सैन्य अभियानों को धीमा करने पर सहमति जताई थी।

नीचे उड़ान भरकर घुसे यूक्रेनी हेलीकॉप्टर
रूसी शहर बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि यूक्रेन के दो सैन्य हेलीकॉप्टरों ने शुक्रवार को कम ऊंचाई पर सीमा पार करने के बाद एस -8 रॉकेट हमला किया। इस हमले में बेलगोरोड की फ्यूल स्टोरेज फैसिलिटी पूरी तरह से तबाह हो गई। गवर्नर ने बताया कि हमले के कारण लगी आग से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस आग के कारण आसपास के इलाके को भी खाली करवा लिया गया है।

Russia Ukraine Talks: तुर्की में रूस-यूक्रेन के बीच ताजा बातचीत खत्म, क्या बनेगी बात? जानें किन-किन मुद्दों पर हुआ फैसला
तड़के 5.43 पर रूस के 40 किमी अंदर किया हमला
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में स्थानीय समयानुसार सुबह 5.43 बजे हुए हमले को दिखाया गया है। इस वीडियो में हेलीकॉप्टर आग की लपटों से दूर जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सैन्य जानकारों का मानना है कि रूस और यूक्रेन एक तरह के ही हेलीकॉप्टर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सरसरी तौर पर दोनों देशों के हेलीकॉप्टरों के बीच अंतर पता करना काफी कठिन है।

Russia Ukraine Latest News: रूस ने कीव से सेना हटाने का किया ऐलान, व्लादिमीर पुतिन के फैसले के पीछे मंशा क्या है?
यूक्रेन ने नहीं की हमले की पुष्टि
यूक्रेन की सरकार ने अभी तक इस घटना की पुष्टि नहीं की है। लेकिन, अगर यह सच है, तो यह दूसरी बार होगा जब यूक्रेन ने सीमा पार कर हमला किया हो। पिछले महीने मिलरोवो एयरबेस पर हमले के बाद भी यूक्रेन ने सीमा पार कर रूस के इलाके में हमला किया था। इस हमले को रूस की सैन्य विफलता माना जा रहा है। रूस के पास एक से बढ़कर एक एयर डिफेंस रडार और मिसाइलें हैं, लेकिन उनकी विफलता ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सैन्य योजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ukraine Attack inside Russia

रूस के अंदर यूक्रेनी हेलीकॉप्टरों ने किया हमला



Source link