हमारे घर में गलत काम कर रहे हो… लड़के-लड़कियों को कमरे में बंद किया, लेडी ब्लैकमेलर्स का खेल समझिए

175
हमारे घर में गलत काम कर रहे हो… लड़के-लड़कियों को कमरे में बंद किया, लेडी ब्लैकमेलर्स का खेल समझिए

हमारे घर में गलत काम कर रहे हो… लड़के-लड़कियों को कमरे में बंद किया, लेडी ब्लैकमेलर्स का खेल समझिए

नई दिल्लीः एक लड़के की सोशल मीडिया के जरिए वसंत कुंज की दो लड़कियों से दोस्ती हुई। एक लड़की का बर्थडे सेलिब्रेट करने यमुना विहार सी-ब्लॉक में एक कमरा 1200 रुपये रेंट पर लिया। डेढ़ घंटे बाद दनदनाते हुए दो महिलाएं घुसीं। लड़के-लड़कियों की पिटाई की। एक शख्स, जिसे ‘एसएचओ’ कह रहे थे, वो भी आ धमका और आठ लाख रुपये की डिमांड कर दी। शोर हुआ तो कथित एसएचओ समेत तीन आरोपी भाग गए, जबकि एक आरोपी मोमिन को दबोच लिया गया। गैंग की मास्टमाइंड शहाना को पुलिस ने अगले दिन पकड़ा।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती
नाज मोहम्मद (18) परिवार के साथ पुराना सीलमपुर में रहते हैं। एक साल पहले वसंत कुंज की दो लड़कियों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। तीनों के बीच यमुनापार के एक मॉल में कुछ मुलाकातें हो चुकी थीं। नाज ने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को इनमें से एक लड़की का जन्मदिन था। दोनों लड़कियों ने 12 बजे सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। तीनों ने केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट करने का फैसला किया। नाज ने दोस्तों को कॉल किया तो एक दोस्त ने मोमिन नाम के लड़के का नंबर दिया और कहा ये कमरे का इंतजाम कर देगा।
सोशल मीडिया पर दोस्‍ती फिर मुलाकात, नशा देकर रेप और वीडियो बनाकर ब्‍लैकमेल… दिल्‍ली में ये क्‍या हो रहा है!
… और दरवाजा बाहर से कर दिया बंद
नाज ने मोमिन को कॉल किया तो उसने यमुना विहार बुलाया। नाज और दोनों लड़कियां करीब 2 बजे वहां पहुंचे। मोमिन यमुना विहार सी-4 स्थित एक मकान के कमरे में ले गया। 700 रुपये कैश और 500 रुपये पेटीएम के जरिए किराया वसूल कर मोमिन चला गया। आधे घंटे बाद नाज ने केक लाने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वो बाहर से लॉक था। मोमिन ने कॉल नहीं उठाया। नाज ने एक दोस्त को वहां बुला लिया। आरोप है कि मोमिन ने उसे भी कमरे में बंद कर दिया। दस मिनट के बाद दो औरतें गंदी-गंदी गालियां देते हुए कमरे में घुसीं। कहने लगी कि हमारे घर में गलत काम कर रहे हो, पुलिस में बंद करवाएंगे।

शराब के नशे में बेटे ने मां को पीटा फिर किया रेप, धमकाया- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा
आरोप है कि शहाना और शाबिया नाम की इन महिलाओं ने चारों से मारपीट शुरू कर दी और उनका वीडियो बनाने लगे। इसी बीच मनोज भाई नाम का शख्स आया, जिसे तीनों एसएचओ बता रहे थे। वह चारों लड़के-लड़कियों को छोड़ने की एवज में आठ लाख रुपये मांगने लगा। वरना रेप के केस में जिंदगी भर जेल में सड़वाने की धमकी देने लगा। शहाना पैसा नहीं देने पर न्यूज निकलवाने की धमकी देने लगी। शोरगुल सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। इससे शहाना-शाबिया और मनोज वहां से भाग गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसने मौके से मोमिन को पकड़ लिया।

Delhi Robbery : ऑटो वाली ‘लुटेरन’ ने मुंह पर मारा स्प्रे….. होश आया तो कैश से भरा बैग गायब
सरगना पर पहले भी दर्ज है FIR

पुलिस अफसरों ने बताया कि गैंग की सरगना के खिलाफ 2019 में इसी तरह का एक केस दर्ज हुआ था। यह गिरोह फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर भी जबरन वसूली करता है। पुलिसकर्मी बनकर लोगों को डरा-धमकाकर वसूली करने का काम भी करता है। फिलहाल चांदबाग के मोमिन और यमुना विहार की शहाना को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गैंग के फरार मेंबरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है, जिसमें फर्जी एसएचओ भी शामिल है।



Source link