Weather Update Live: दिल्ली वालों सावधान! आज खूब सताएगी गर्मी, लू के बीच 40 तक पहुंच जाएगा पारा h3>
नई दिल्ली: उत्तर भारत में भीषण ठंड के बाद अब भयंकर गर्मी (Heat Wave In India) पड़नी शुरू हो गई है। मार्च अभी पूरी तरह बीता भी नहीं कि पारा 40 डिग्री छूने को बेकरार हो गया है। खासकर दिल्ली का तापमान (Delhi Weather Update) तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (IMD Waeather Forecast) ने अलर्ट जारी किया है कि 29 और 30 मार्च को यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में तेज लू चलेगी। दिल्लीवालों को इन दो दिनों में बहुत सतर्क रहना होगा। दिल्ली के अलावा अन्य मैदानी राज्यों में बुरा हाल रहेगा।
इस सीजन की बात करें तो 28 मार्च को पारा 39.1 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गैंगटिक पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग, उत्तरी महाराष्ट्र और मराठावाड़ा में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक तेज गर्म हवाएं चलेंगी। इसके अलावा जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश और सौराष्ट्र-कच्छ में अगले दो दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और राजस्थान में लोगों को भी अगले पांच दिनों तक गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलेगी।
झारखंड में 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा पारा
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि झारखंड के तापमान में भी वृद्धि होने वाली है। यहां कम से कम 10 जिलों में अगले तीन दिन लू चलेगी। कुछ जगहों पर तो अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लू की चपेट में आने वाले जिलों में पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, बोकारो, सिमडेगा, सरायकेला, खरसावां आदि शामिल हैं।
केरल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ राज्यों में 31 मार्च या उससे पहले तक बारिश (Rainfall In Some States) होने की संभावना है। इस महीने के अंत तक पूर्वोत्तर में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में बारिश हो सकती है।
गर्मी सताने लगी
अगला लेखयूक्रेन और रूस के प्रतिनिधियों से मिलेंगे तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन