IPL 2022 Ishan Kishan: चोट के बाद आसमानी कैच, गगनचुंबी छक्के, सचिन भी हुए मुरीद…आज की महफिल लूट ले गए इशान किशन

164
IPL 2022 Ishan Kishan: चोट के बाद आसमानी कैच, गगनचुंबी छक्के, सचिन भी हुए मुरीद…आज की महफिल लूट ले गए इशान किशन


IPL 2022 Ishan Kishan: चोट के बाद आसमानी कैच, गगनचुंबी छक्के, सचिन भी हुए मुरीद…आज की महफिल लूट ले गए इशान किशन

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के इशान किशन (Ishan Kishan News) ने आज महफिल लूट ली। पहले तो बल्लेबाजी से फिर कीपिंग से। अपनी टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपन करने आए इशान किशन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 48 गेदों पर नाबाद 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इसके बाद उनके पैर पर यॉर्कर गेंद लगी थी जिसके बाद उनका स्कैन कराया गया। जब तक वो कीपरिंग में नहीं आए तो उनकी जगह पर दूसरा खिलाड़ी कीपरिंग के लिए आया। मगर कुछ ही देर बाद वो मैदान पर आए और ग्लब्स पहनकर तैयार हुए।

81 रनों की नाबाद पारी
इशान किशन ने नाबाद 81 रनों की पारी खेली। मुंबई के लिए ओपन करने आए इशान किशन का साथ रोहित शर्मा ने थोड़ी देर दिया लेकिन उसके बाद कुलदीप यादव ने उनको आउट कर दिया। रोहित शर्मा पूरे लय में नजर आ रहे थे। उसके बाद इशान किशन ने पारी को आगे बढ़ाते हुए एक छोर से विकेट बचाए रखा और रन भी बनाए। मुंबई की तेज शुरूआत के बाद मिडिल ऑर्डर लड़खड़ाता चला गया। इशान किशन ने 48 गेदों में नाबाद 81 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने शार्दुल ठाकुर के आखिरी ओवर में लगातार दो चौके जड़े। सैम्स ने भी उनके ओवर में एक सिक्स जड़ा था।

लॉर्ड ठाकुर को सपने में याद आएंगे ईशान किशन, लास्ट ओवर देख लीजिए
चोटिल होकर वापस लौटे
18वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की पहली गेंद यॉर्कर थी, जो इशान के पंजे में लगी और वह लड़खड़ा गए। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने पारी जारी रखी, लेकिन पवेलियन लौटने पर उन्होंने दर्द की शिकायत की और फिर मैदान पर नहीं उतरे। मुंबई इंडियंस की ओर से इस बारे में बयान जारी कर बताया गया कि इशान किशन के पैर (पंजे) का स्कैन कराया गया है और वह कीपिंग नहीं करेंगे। आर्यन जुयाल (विकेटकीपर) को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि कुछ ही देर बाद वो क्रीज पर आए और पृथ्वी साव का बेहतरीन कैच लपका।

सचिन ने दी बधाई
इशान किशन जब पारी खत्म होने के बाद डग आउट पहुंचे तो वहां पर खिलाड़ियों ने खड़े होकर ताली बजाई और उनका स्वागत किया। किशन को मुंबई ने 15 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था। लेकिन इशान किशन के लिए एक और बड़ा पल हुआ। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर मैच देखने स्टेडियम पहुंचे हुए थे। सचिन मुंबई की टीम को सपोर्ट कर रहे थे। इशान किशन जैसे ही डग आउट के पास पहुंचे वैसे ही सचिन ने पास जाकर उनको बधाई दी और उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई वाले मैच की पूरी महफिल ये खिलाड़ी लूट ले गया।



Source link