पुतिन के भाषण के बाद अचानक चर्चा में क्यों आया हैरी पॉटर? बोले- रूस के साथ भी वही हो रहा है h3>
यूक्रेन पर जारी रूसी अटैक के बीच अचानक हैरी पॉटर की चर्चा होने लगी। ये चर्चा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अपने देश को संबोधन के बाद शुरू हुई। दरअसल पुतिन ने अपने ताजा भाषण में, ब्रिटिश लेखिका जे.के. रोलिंग का जिक्र किया।
जेके रोलिंग आज के जमाने की सबसे मशहूर लेखिकाओं में से एक हैं। अंग्रेजी में लिखी उनकी नोवेल सीरीज हैरी पॉटर इक्कीसवी सदी की शायद सबसे मशहूर नोवेल है। रोलिंग ट्रांसजेंडर मुद्दों से संबंधित अपने बयानों के लिए आलोचनाओं का सामना करती रही हैं।
अब पुतिन ने हैरी पॉटर की लेखिका का अपने भाषण में जिक्र किया है। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, शुक्रवार को, राज्य टीवी पर एक टेलीविजन संबोधन के दौरान, रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि रोलिंग के साथ जो हुआ वह इस बात का प्रमाण था कि पश्चिमी देशों को लोगों को “खारिज” करना पसंद है। पुतिन ने कहा कि यह कुछ ऐसा था जिसका खुद अब रूस सामना कर रहा है।
संबंधित खबरें
उन्होंने कहा कि लेखिका को “खारिज” कर दिया गया क्योंकि उसने “उनकी लैंगिक अधिकारों की मांगों को पूरा नहीं किया।” पुतिन ने कहा, “वे अब हमारे देश को खारिज करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं रूस के साथ हर चीज के प्रगतिशील भेदभाव के बारे में बात कर रहा हूं।” उन्होंने 1930 के दशक में किताबों को जलाने की कोशिश कर रहे नाजियों से “खारिज करने की संस्कृति” की तुलना की।
पुतिन ने कहा, “हमें वह फुटेज याद है जब वे किताबें जला रहे थे। हमारे देश में ऐसी कल्पना करना असंभव है और हम अपनी संस्कृति के लिए इसके खिलाफ हैं। और यह हमारी मातृभूमि से, रूस से हमारे लिए अविभाज्य है, जहां जातीय असहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं है, जहां सदियों से दर्जनों जातीय समूहों के प्रतिनिधि एक साथ रह रहे हैं।”
क्या है जेके रोलिंग का ‘ट्रांसफोबिक’ विवाद
हैरी पॉटर की किताबों के लिए पहचानी जाने वाली अंग्रेजी लेखिका जेके रोलिंग अपने कथित ट्रांसफोबिक ट्वीट्स और बयानों के लिए आलोचनाओं के घेरे में आ गई थीं। लेखक ने ट्रांसजेंडरों, कार्यकर्ताओं और उनके सहयोगियों ने भी रोलिंग के प्रति गुस्से का इजहार किया था। रोलिंग ने “वो लोग जिन्हें मासिक धर्म होता है” वाक्यांश वाले एक लेख की आलोचना की थी, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि “जिन लोगों को पीरियड होते हैं। निश्चित ही उन लोगों का कोई नाम होता है। कोई मदद करे। बढ़िया सा कुछ नाम होता है वुंबेन, विम्पंड, वूमड?” उनके इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा था। लोग उन्हें ट्रांसफोबिक तक कहने लगे थे। यहां तक कि उन्हें समाज के एक वर्ग का बहिष्कार तक झेलना पड़ा। यहां तक कि हैरी पॉटर के तीनों मुख्य किरदारों, डेनियल रैडक्लिफ, एमा वॉटसन, रूपर्ट ग्रिंट ने भी रोलिंक की आलोचनी की थी।
जेके रोलिंग ने पुतिन को लताड़ा
खारिज करने की संस्कृति के बारे में हैरी पॉटर लेखिका का हवाला देने के बाद अब जेके राउलिंग ने व्लादिमीर पुतिन को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि “पश्चिमी खारिज करने की संस्कृति की आलोचना संभवतः उन लोगों द्वारा नहीं की जानी चाहिए जो वर्तमान में नागरिकों को मार रहे हैं।”। रोलिंग ने जेल में बंद भ्रष्टाचार विरोधी प्रचारक एलेक्सी नवलनी के बारे में एक लेख का भी उल्लेख किया, और “आलोचकों को जेल और जहर देने” के लिए पुतिन पर निशाना साधा।
पुतिन के भाषण का अर्थ समझने के लिए उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों का मतलब भी समझ लीजिए। पुतिन ने अपने भाषण में कैंसिल कल्चर (Cancel culture) शब्द का इस्तेमाल किया।
क्या है कैंसिल कल्चर?
कैंसिल कल्चर या कॉल-आउट कल्चर एक समकालीन मुहावरा है जिसका इस्तेमाल बहिष्कार या किसी को खारिज करने के एक तरीके के रूप में किया जाता है जिसमें किसी को सामाजिक या पेशेवर हलकों से बाहर कर दिया जाता है – चाहे वह ऑनलाइन हो, सोशल मीडिया पर या व्यक्तिगत रूप से हो।