Russian Defense Minister: यूक्रेन में धधकती आग के बीच कहां गायब हो गए रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू? पुतिन ने साधी चुप्पी h3>
मास्को: यूक्रेन में जारी रूसी हमलों का अब एक महीना पूरा हो गया है लेकिन अभी तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपेक्षित सफलता नहीं मिलती दिख रही है। इस बीच रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू (Sergei Shoigu) दुनिया की नजरों से गायब हो गए हैं जिससे अटकलों का बाजार गरम हो गया है। इससे पहले दावा किया गया था कि रक्षा मंत्री शोइगू का स्वास्थ्य खराब है लेकिन रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने इन पर कोई जवाब नहीं दिया था। पुतिन के बेहद करीबी शोइगू हाल के दिनों में बहुत कम दिख रहे हैं, वह भी तब जब वह यूक्रेन में जारी हमलों में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
इससे पहले रूस के स्वतंत्र न्यूज आउटलेट अजेन्तस्तोव ने बुधवार को अज्ञात रक्षा सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि शोइगू की तबीयत बुरी तरह से खराब चल रही है। क्रेमलिन ने इस बारे में पूछे जाने पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। प्रवक्ता ने अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन से कहा कि इस समय सैन्य अभियान चल रहा है और यह मीडिया में सक्रिय रहने का समय नहीं है। इससे पहले 18 मार्च को शोइगू रूस के सरकार समर्थित चैनल वन के कार्यक्रम में दिखे थे।
अमेरिकी फोन कॉल का भी जवाब नहीं दे रहे
वहीं रूसी पत्रकारों का दावा है कि इस कार्यक्रम को 11 मार्च को रेकॉर्ड किया गया था। गुरुवार को रसिया 24 चैनल ने एक फुटेज को प्रसारित किया था जिसमें रूसी रक्षा मंत्री नजर आए थे लेकिन यह कब का था, इसका खुलासा नहीं हुआ है। यही नहीं रूसी रक्षा मंत्री अमेरिका की ओर से किए जा रहे फोन कॉल का भी जवाब नहीं दे रहे हैं। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ओलेक्सी डेनिलोव ने कहा है कि रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों का लोगों की नजरों से गायब होना इस बात का संकेत है कि रूसी सरकार यूक्रेन में सैन्य विफलता के लिए दोष देना चाह रही है।
उक्रेइंस्का प्रावडा की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में, वे (रूसी अधिकारी) यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि रूस के लिए इस जोखिम भरे उद्यम (यूक्रेन में युद्ध) में प्रवेश करने के लिए कौन दोषी है, जबकि हमारे देश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनके सरकारी ढांचे को वर्तमान में दोष देने (यूक्रेन में रूस की सैन्य विफलता के लिए) में फंसाया गया है। एफएसएस (संघीय सुरक्षा सेवा), रूस की प्रमुख सुरक्षा एजेंसी और यूएसएसआर के केजीबी का उत्तराधिकारी अपना काम ठीक से नहीं करने के लिए सेना पर उंगली उठा रहे हैं और सेना का कहना है कि यह अन्य संरचनाओं को दोष देना है।’
‘पुतिन ने पहले ही कई जनरलों को बदल दिया’
डेनिलोव ने कहा कि न केवल रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु लापता हैं, बल्कि कई अन्य रूसी जनरल भी हैं, जिनसे हाल ही में कोई संवाद नहीं हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव ने जोर देकर कहा, ‘उन्होंने पहले ही कई जनरलों को बदल दिया है। उनका मानना है कि वे नए बलों के साथ हमारे क्षेत्र पर आक्रमण शुरू कर देंगे। मैं कह सकता हूं कि इससे उन्हें मदद नहीं मिलेगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने 22 वर्षों के शासन में ‘रूसी संघ को नष्ट कर दिया है’। डेनिलोव ने दावा करते हुए कहा, ‘आज जो हो रहा है, वह उसके प्रेसिडेंट द्वारा किए गए रूसी संघ का विनाश है। कोई उन्हें परेशान नहीं कर रहा है, उन्होंने इन 22 वर्षों में खुद को नष्ट कर लिया है।’
अगला लेखRussia War End: रूसी राष्ट्रपति पुतिन 9 मई तक खत्म करना चाहते हैं युद्ध, यूक्रेन की सेना ने किया बड़ा दावा