कश्मीर फाइल्स नहीं देखने पर दो साल जेल, बुराई करे तो हो उम्रकैद; होली के रंग में रंगे यशवंत सिन्हा ने किया कटाक्ष

217
कश्मीर फाइल्स नहीं देखने पर दो साल जेल, बुराई करे तो हो उम्रकैद; होली के रंग में रंगे यशवंत सिन्हा ने किया कटाक्ष

कश्मीर फाइल्स नहीं देखने पर दो साल जेल, बुराई करे तो हो उम्रकैद; होली के रंग में रंगे यशवंत सिन्हा ने किया कटाक्ष

नई दिल्ली: बीजेपी के कद्दावर नेता के तौर पर अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कई विभागों के मंत्री रहे और अब ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम चुके यशवंत सिन्हा पूरी तरह होली के मूड में हैं। उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर जबर्दस्त चुटकी ली है। उन्होंने फिल्म पर हो रहे हो-हंगामे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संसद से कानून पारित करवाकर फिल्म नहीं देखने वालों को जेल की सजा दिलाई जानी चाहिए।

सिन्हा का कटाक्ष- फिल्म की आलोचना करने वालों को हो ताउम्र कैद
यशवंत सिन्हा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि द कश्मीर फिल्म को देशभर में टैक्स फ्री बना देनेभर से काम नहीं चलेगा, इसे लेकर संसद से कानून बनवाना होगा। सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘द कश्मीर फाइल्स को पूरे भारत में टैक्स फ्री कर देना ही पर्याप्त नहीं है। संसद को चाहिए कि वो सभी भारतीयों के लिए यह फिल्म देखना अनिवार्य बनाए।’ यशवंत ने चुटकी लेते हुए कहा है कि संसद ऐसा कानून बनाए कि फिल्म की आलोचना करने वालों को आजीवन कारावास मिले। उन्होंने लिखा, ‘जो लोग फिल्म नहीं देख पाते हैं, उन्हें दो साल की जबकि जो इसकी आलोचना करें, उन्हें ताउम्र कैद की सजा हो।’

The Kashmir Files : 5000 घंटे की रिसर्च कर बनी फिल्म को बताया झूठा और तथ्य विहीन… जानिए इस नेता ने और क्‍या-क्‍या कहा
पीएम मोदी कर चुके हैं तारीफ
बीजेपी नेता द कश्मीर फाइल्स को खुलकर समर्थन दे रहे हैं। वो इसे टैक्स फ्री करने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द कश्मीर फाइल्स की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग में कहा था कि देश में कई घटनाओं पर जान-बूझकर पर्दा डाला गया। ऐसा लगता है कि यशवंत सिन्हा का निशाना बीजेपी और पीएम मोदी ही हैं।

‘द कश्मीर फाइल्स’ पर राजनीति करने के बजाय POK को वापस लाने पर बात करे बीजेपी: संजय राउत

द कश्मीर फाइल्स पर बंटे विचार
ध्यान रहे कि कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को अपार जनसमर्थन मिल रहा है तो एक वर्ग ऐसा भी है जो इसे विभाजनकारी बता रहा है। इस कारण उसकी फिल्म और उसके समर्थकों के प्रति नाराजगी भी छलक पड़ती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा की प्रतिक्रिया से भी यही लगता है कि वो द कश्मीर फाइल्स से देश में बने माहौल से खुश नहीं हैं।

Yashwant Sinha

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (फाइल फोटो)



Source link