Breaking Bihar : राबड़ी देवी से भिड़े अशोक चौधरी, राबड़ी देवी ने खेला ‘विक्टिम कार्ड’, लगाया ये आरोप जानिए किस बात पर हुई भिड़ंत

105
Breaking Bihar : राबड़ी देवी से भिड़े अशोक चौधरी, राबड़ी देवी ने खेला ‘विक्टिम कार्ड’, लगाया ये आरोप जानिए किस बात पर हुई भिड़ंत

Breaking Bihar : राबड़ी देवी से भिड़े अशोक चौधरी, राबड़ी देवी ने खेला ‘विक्टिम कार्ड’, लगाया ये आरोप जानिए किस बात पर हुई भिड़ंत

बिहार विधानसभा में हंंगामे का मसला अभी खत्‍म नहीं हुआ था कि बिहार विधान परिषद में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला। अशोक चौधरी इस बात से नाराज थे कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें पिछले सत्र के दौरान ‘सत्ता का दलाल’ कह कर संबोधित किया था। इसपर नाराज जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने आज सदन के भीतर जोरदार हंगामा किया।

 

विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी
पटना : अशोक चौधरी आज सदन के भीतर इतने गुस्से में नजर आए कि चिल्लाते हुए परिषद के वेल में चले गए। चिल्लाते हुए उन्होंने कहा, ‘हम सदन में गाली सुनने नहीं आए हैं। हम बीस साल से राजनीति कर रहे हैं लेकिन हमने इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं किया।’ उन्‍होंने कहा, हमारे परिवार के लोगों ने भी राजनीति की है। लेकिन इस तरह की चीजें नहीं कीं।

Bihar News : ‘अशोक चौधरी हमको अनपढ़ बोल दिया’… कुछ ऐसे बिफर उठीं राबड़ी देवी

उठकर जाने लगीं राबड़ी देवी, कहा- सुनिए…
गुस्से में तमतमाए अशोक चौधरी लगातार अपनी बात कह रहे थे, तभी राबड़ी देवी सदन से बाहर जाने लगीं। जेडीयू के नेता अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी को रोकते हुए कहा ‘सुनिए … ये बात आपको सुननी चाहिए’।‍ फिर सदन की तरफ की ओर उन्होंने कहा- राबड़ी देवी ने मेरे खिलाफ अपशब्‍द का प्रयोग किया है, मुझे सदन के भीतर सत्ता दलाल कहा इस तरह की भाषा से मैं मर्माहत हूं। चौधरी ने कहा- 1955 से मेरे पिता भी राजनीति में हैं लेकिन इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं किया गया। लेकिन आज इस तरह से भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। यह किसी के भी सम्‍मान को ठेस पहुंचाने वाला है।

नीतीश की ‘क्‍लास’ के बाद भारी मन से सदन पहुंचे अध्‍यक्ष, न्‍याय दिलाने को दो दिनों से हंगामा कर रहा विपक्ष

सोशल मीडिया और मीडिया में हो रही चर्चा बोले अशोक चौधरी
चौधरी ने आसन से कहा कि राबड़ी देवी ने मुझे सत्ता का दलाल कह कर सबोधित किया है, मैं जिस समाज से आता हूं, वह समाज भी उनके इस शब्‍द से आहत है। लोग मुझसे पूछ रहे हैं। देश की पूरी मी‍डिया, सोशल मीडिया पर मेरा मजाक उड़ रहा है। उनके इस कथन की वजह से मैं और मेरा समाज आहत है। उन्‍होंने ने सदन से कहा ‘महोदय हम सदन में गाली सुनने नहीं आते हैं।’

Nitish Kumar Angry In Vidhansabha: ‘ऐसे सदन चलाइएगा’ विधानसभा में स्पीकर विजय सिन्हा पर भड़क गए नीतीश

राबड़ी देवी बोलीं सदन में महिला का अपमान हुआ
दलाल बोले जाने से आहत आज अशोक चौधरी काफी गुस्‍से में थे। इस पर राबड़ी देवी देवी परिषद से बाहर निकल आईं और उन्होंने विक्टिम कार्ड खेलते हुए कहा – सदन के भीतर महिला का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी ने मुझे अनपढ़ कहा है। मैं पढ़ी लिखी नहीं हूंं इसलिए मुझे कानून की जानकारी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस घटना को महिला सम्मान से जोड़ दिया है। राबड़ी देवी का कहना है कि विधान परिषद में अशोक चौधरी मुझ पर चिल्ला रहे थे, ये सदन के भीतर ही महिला का अपमान है। राबड़ी देवी ने इस घटना को पूरे बिहार की महिला के अपमान से जोड़ दिया है।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : uproar in legislative council: ashok chaudhary clashed with rabri devi for being called ‘broker’, rabri devi said ‘insult to woman in the house’
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News