मौका परस्त हैं ये 10 सिलेब्रिटीज? पैसा और तरक्की मिली तो छोड़ दिया उन्हें जिनका दिन-रात जपते थे नाम

192
मौका परस्त हैं ये 10 सिलेब्रिटीज? पैसा और तरक्की मिली तो छोड़ दिया उन्हें जिनका दिन-रात जपते थे नाम


मौका परस्त हैं ये 10 सिलेब्रिटीज? पैसा और तरक्की मिली तो छोड़ दिया उन्हें जिनका दिन-रात जपते थे नाम

कहते हैं कि प्यार एक इंसान को पूरी तरह बदलकर रख देता है। प्यार में पड़ने के बाद इंसान सबकुछ भूल जाता है। दुनिया रंगीन हो जाती है। कानों में वॉयलिन बजने लगता है।पहाड़, नदियों और झरनों तक में संगीत सुनाई देता है। लेकिन प्यार की इस खूबसूरत दुनिया में कुछ ऐसे भी बॉलिवुड स्टार्स हैं, जो स्ट्रगल के दिनों में कुछ और थे और अब कुछ और हैं। इन पर स्टारडम और सक्सेस का ऐसा खुमार चढ़ा कि उस इंसान को भी पीछे छोड़ गए जो स्ट्रगल के दिनों में साथ खड़ा रहा। इन सेलेब्स ने जिस पार्टनर को डेट किया था, सफलता मिलने के बाद उसका साथ छोड़ दिया। जानिए ऐसे ही सेलेब्स के बारे में जो फिल्मों में आने से पहले (celebs who dumped their partners after becoming famous) किसी और को डेट कर रहे थे। लेकिन जब सक्सेस और पहचान मिली तो पार्टनर को ही छोड़ दिया।

1. दीपिका पादुकोण-निहार पांड्या


क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ऐक्टर निहार पांड्या (Nihar Pandya) को डेट कर रही थीं? यह मॉडलिंग के दिनों की बात है। दोनों की मुलाकात मुंबई के ऐक्टिंग स्कूल में हुई थी। तब दीपिका और निहार पांड्या को अकसर ही साथ में स्पॉट किया जाता था। दोनों का रिश्ता 3 साल तक रहा। बताया जाता है कि दीपिका और निहार पांड्या लिव-इन में भी रहे थे। पर बाद में जब दीपिका ने फिल्मों में एंट्री की, तो निहार पीछे छूट गए। 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से दीपिका पादुकोण रातोंरात स्टार बन गई थीं। बाद में निहार से दीपिका का ब्रेकअप हो गया और वह रणबीर कपूर को डेट करने लगीं। लेकिन रणबीर संग भी दीपिका का रिश्का लंबा नहीं चला। कुछ साल बाद दीपिका की जिंदगी में रणवीर सिंह आए। आज जहां दीपिका और रणवीर सिंह हैपी मैरिड लाइफ जी रहे हैं, वहीं निहार पांड्या ने सिंगर नीति मोहन से शादी कर ली। पिछले साल निहार और नीति मोहन एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।

2. प्रियंका चोपड़ा-असीम मर्चेंट

priyanka chopra aseem merchant


क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्मों में आने से पहले असीम मर्चेंट (Aseem Merchant) को डेट करती थीं? प्रियंका चोपड़ा की उस वक्त फिल्मों में एंट्री नहीं हुई थी और वह स्टार स्टेटस से कोसों दूर थीं। तब वह मिस वर्ल्ड भी नहीं बनी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा जब 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं तो उन्होंने असीम मर्चेंट से ब्रेकअप कर लिया। असीम मर्चेंट उस वक्त चर्चा में आए जब 2014 में उन्होंने प्रियंका की लाइफ पर बायॉपिक बनाने का फैसला किया। असीम मर्चेंट प्रियंका की लाइफ पर ’67 Days’ के नाम से फिल्म बनाना चाहते थे। इस पर प्रियंका और असीम के बीच काफी विवाद भी हुआ। बात कोर्ट तक पहुंच गई और आखिरकार प्रियंका ने फिल्म पर रोक लगवा दी। प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में बॉलिवुड की दुनिया में कदम रखे। सक्सेस मिलती गई और असीम मर्चेंट उनकी जिंदगी से गायब हो गए। प्रियंका चोपड़ा का नाम कई और ऐक्टर्स के साथ जुड़ा, लेकिन आखिरकार उन्हें निक जोनस के रूप में लाइफ पार्टनर मिला।

3. आलिया भट्ट-अली दादरकर

alia bhatt ali dadarkar


‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai Kathiawadi) ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भले ही आज रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को डेट कर रही हैं, लेकिन उनका नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर वरुण धवन तक के साथ जुड़ा। पर क्या आप जानते हैं कि ऐक्टिंग में आने से पहले आलिया भट्ट किसे डेट कर रही थीं? यह थे अली दादरकर। आलिया और अली (Ali Dadarkar) बचपन के दोस्त थे और स्कूल में साथ पढ़ते थे। पर कुछ वजहों से बाद में आलिया और अली का ब्रेकअप हो गया। 2014 में आलिया भट्ट ने सरेआम कबूल किया कि उन्हें रणबीर कपूर से प्यार है।

4. अनुष्का शर्मा-जोहब यूसुफ

anushka sharma zoheb yusuf


दीपिका पादुकोण की तरह ही अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को मॉडलिंग के दिनों में प्यार हुआ था। विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा कभी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ भी रिलेशनशिप में रहीं। हालांकि यह रिलेशन तो उनका फिल्मों में आने के बाद था। लेकिन मॉडलिंग के दिनों में वह जोहब यूसुफ (Zoheb Yusuf) नाम के एक शख्स को डेट कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का और जोहब मुंबई ऐक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए आए थे। मॉडलिंग में नाम कमा चुकीं अनुष्का को जहां शाहरुख खान की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से ब्रेक मिल गया, वहीं जोहब स्ट्रगल करते रह गए। बाद में जोहब वापस बेंगलुरू लौट गए। बाद में अनुष्का ने भी जोहब की तरफ मुड़कर नहीं देखा और इस तरह उनका ब्रेकअप हो गया।

5. ऐश्वर्या राय-राजीव मूलचंदानी

aishwarya rai rajeev moolchandani


ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का सलमान खान (Salman Khan) के साथ तगड़ा अफेयर रहा। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। लेकिन जब ऐश्वर्या मॉडलिंग करती थीं तो उनकी जिंदगी में मॉडल राजीव मूलचंदानी थे। हालांकि ऐश्वर्या इससे इनकार ही करती रहीं। वह राजीव को अपना अच्छा दोस्त बताती थीं। बताया जाता है कि एक बार राजीव मूलचंदानी (Rajeev Moolchandani) के कारण ऐश्वर्या राय और मनीषा कोइराला के बीच लड़ाई हो गई थी। ऐसी अफवाहें थीं कि राजीव ने मनीषा कोइराला के लिए ऐश्वर्या को छोड़ दिया है। ऐश्वर्या को जब यह पता चला तो वह भड़क गई थीं। अब सच क्या है, यह तो मालूम नहीं। पर रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब ऐश्वर्या को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे तो उन्होंने राजीव से दूरी बना ली। आज ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन की वाइफ हैं और एक बेटी आराध्या की मां।

6. सोनाक्षी सिन्हा-आदित्य श्रॉफ

sonakshi sinha aditya shroff


क्या आप जानते हैं सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) किसे डेट करती थीं? सोनाक्षी सिन्हा ने जब फिल्मों में एंट्री की थी तो उस वक्त वह Fame Cinemas के एमडी आदित्य श्रॉफ को डेट कर रही थीं। पर उनका रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चला और ब्रेकअप हो गया। सोनाक्षी सिन्हा का बाद में बंटी सजदेह के साथ भी नाम जुड़ा। हालांकि ऐक्ट्रेस खुद को सिंगल ही बताती रही हैं।
आलिया भट्ट जल्द करेंगी हॉलिवुड में डेब्यू, ऐक्ट्रेस Gal Gadot की फिल्म में आएंगी नजर

7. अर्जुन कपूर-अर्पिता खान

arjun kapoor arpita khan


इस लिस्ट में हम भला अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम कैसे भूला जा सकता है? अर्जुन कपूर आज मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं, जो कभी सलमान खान की भाभी रही थीं। लेकिन ऐक्टिंग में एंट्री करने से पहले अर्जुन, सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट करते थे। अर्जुन, अर्पिता (Arpita Khan Sharma) से पागलों की तरह प्यार करते थे। सलमान को भी इस बारे में पता था। यह बात अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में भी बताई थी। पर कुछ साल बाद अर्जुन कपूर और अर्पिता का रिश्ता टूट गया। हालांकि अर्जुन को कभी समझ नहीं आया कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ? बताया जाता है कि अर्पिता ने अर्जुन से रिश्ता तोड़ा था। आज अर्पिता, आयुष शर्मा से शादी करके खुश हैं और उनके दो बच्चे हैं।

पढ़ें: अर्जुन कपूर-अर्पिता की लव स्टोरी, सलमान भी चाहते थे दोनों का साथ, फिर क्यों हुआ ब्रेकअप?

8. अभिषेक बच्चन-दीपानिता शर्मा

abhishek bachchan dipannita sharma


अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भले ही ऐश्वर्या राय पर फिदा थे और उनसे शादी के सपने देखते थे। उनका यह सपना पूरा भी हुआ। पर शायद ही लोग जानते होंगे कि अभिषेक कभी ऐक्ट्रेस दीपानिता शर्मा (Dipannita Sharma) के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाली बेंद्रे ने दीपानिता को अभिषेक बच्चन से मिलवाया था। दोनों एक-दूसरे को देखते ही पसंद करने लगे थे। बताया जाता है कि अभिषेक बच्चन और दीपानिता शर्मा ने करीब 10 महीनों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन का उस वक्त करियर अच्छा नहीं चल रहा था। इसलिए वह नहीं चाहते थे कि दीपानिता संग उनका रिश्ता सबके सामने आए। वहीं दीपानिता का कहना था कि अभिषेक तो कभी उनके दोस्त ही नहीं रहे।
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt इस दिन लेंगे सात फेरे, अब फैमिली ने फिक्स की शादी की नई डेट!
9. कंगना रनौत-अध्ययन सुमन

kangana ranaut adhyayan suman


कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की पर्सनल लाइफ हमेशा ही विवादों में रही है। आज वह भले ही सिंगल स्टेटस इंजॉय कर रही हैं, पर कभी ऐक्टर अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) के साथ रिलेशनशिप में रही थीं। यह तब की बात है जब कंगना बॉलिवुड में कदम जमाने की कोशिश कर रही थीं। ऐक्ट्रेस बनने के लिए कंगना रनौत अपने घर से भी भाग आई थीं। लेकिन जब कंगना रनौत को ‘गैंगस्टर’ फिल्म से स्टारडम मिला तो ऐक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिर अध्ययन सुमन के साथ उनका ब्रेकअप भी हो गया। यह बहुत ही गंदा ब्रेकअप था। अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत पर बाद में कई आरोप भी लगाए थे।

10. रणबीर कपूर-अवंतिका मलिक

ranbir kapoor avantika malik


रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं, पर कभी वह अवतिंका मलिक (Avantika Malik) के साथ रिश्ते में रहे। ऐसा कहा जाता है कि रणबीर, अवंतिका से मिलने उनके टीवी शो ‘जस्ट मोहब्बत’ के सेट पर भी जाते थे। अवंतिका, रणबीर का पहला क्रश थीं। लेकिन बाद में रणबीर का क्रश, क्रश ही रह गया और अवंतिका ने इमरान खान से शादी कर ली थी। पर उनकी शादी कुछ साल बाद टूट गई। इमरान और अवंतिका ने 2019 में अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया। उनकी एक बेटी भी है।

celebs who dumped partners after becoming famous



Source link