Live: कांग्रेस में आज हो सकते हैं बड़े फैसले, क्या इस्तीफा देगा गांधी परिवार? Today news Live Updates Election Results Congress CWC meeting Rahul Sonia Priyanka Gandhi Resignations news Yogi Bhagwant mann h3>
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आज होगी। इस बैठक में हार के कारणों की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। वहीं हालांकि इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स आईं कि कांग्रेस के आलाकमान इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। लेकिन शनिवार को ही पार्टी ने उन खबरों का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि गांधी परिवार के सदस्य सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे देंगे। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रविवार को शाम चार बजे यहां पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी बैठक की अध्यक्षता करेंगी। यहां पढ़ें दिन भर की सभी खबरों का LIVE अपडेट:
Sun, 13 Mar 2022 05:48 AM
LIVE: यूपी में कांग्रेस का बुरा हाल
उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रचार अभियान के बावजूद, राज्य में कांग्रेस 403 विधानसभा सीटों में से केवल दो पर जीत हासिल कर सकी। कांग्रेस की वोट हिस्सेदारी भी कम होकर 2.33 प्रतिशत हो गई और उसके अधिकतर उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।
पार्टी की 2019 के आम चुनावों में लगातार दूसरी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में फिर से पार्टी की बागडोर संभाली थी। उन्होंने ने भी अगस्त 2020 में पार्टी नेताओं के एक वर्ग ‘जी-23’ द्वारा खुले विद्रोह के बाद पद छोड़ने की पेशकश की थी लेकिन सीडब्ल्यूसी ने उनसे पद पर बने रहने का आग्रह किया था।
Sun, 13 Mar 2022 05:47 AM
LIVE: पंजाब में क्यों हारी कांग्रेस?
पंजाब में कांग्रेस की विफलता के कारणों में किसानों का आंदोलन और कांग्रेस पार्टी की आंतरिक समस्या शामिल है। इसने आप और विपक्षी दलों को सबसे अच्छा मौका दिया है…पंजाब के लोगों ने बीजेपी को नहीं चुना है: पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा।
कर्नाटक में चुनाव पूर्व गठबंधन पर पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने कहा, “मैं आपको बताना चाहूंगा कि हम उन गठबंधनों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं। हम विपक्ष में बैठेंगे और पार्टी बनाने की कोशिश करेंगे।”
Sun, 13 Mar 2022 05:46 AM
LIVE NEWS Update: 2024 में मोदी जी का कोई विकल्प नहीं देगा: कैलाश विजयवर्गीय
कांग्रेस की हार के बाद उनके नेतृत्व पर सवाल खड़े होंगे। बीजेपी या मोदी जी को टक्कर देने के लिए अभी विपक्ष में कोई नहीं है। मुझे नहीं लगता कि देश के लोगों को 2024 में मोदी जी का कोई विकल्प दिखाई देगा: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय
Sun, 13 Mar 2022 05:26 AM
Live Update: सोनिया ने नहीं किया था प्रचार
सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से सक्रिय रूप से प्रचार नहीं कर रही हैं, प्रियंका गांधी वाद्रा के अलावा राहुल गांधी कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे हैं। साथ ही भाई-बहन की जोड़ी पार्टी के महत्वपूर्ण फैसलों में भी प्रमुख भूमिका निभाती है।
Sun, 13 Mar 2022 05:26 AM
Live News: पांच राज्यों में हार के बाद होगी मीटिंग
सीडब्ल्यूसी की बैठक ऐसे समय होने जा रही है जब कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता गंवा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है।