IND W vs WI W लाइव स्कोर Live Updates Womens World Cup 2022: भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई, दीप्ति शर्मा लौटी पवेलियन Live Score India vs West Indies Live Cricket Score IND W vs WI W ICC Womens World Cup 2022 India Womens vs West Indies Womens Latest Scorecard Live Updates Online From Hamilton

116
IND W vs WI W लाइव स्कोर Live Updates Womens World Cup 2022: भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई, दीप्ति शर्मा लौटी पवेलियन Live Score India vs West Indies Live Cricket Score IND W vs WI W ICC Womens World Cup 2022 India Womens vs West Indies Womens Latest Scorecard Live Updates Online From Hamilton

IND W vs WI W लाइव स्कोर Live Updates Womens World Cup 2022: भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाई, दीप्ति शर्मा लौटी पवेलियन Live Score India vs West Indies Live Cricket Score IND W vs WI W ICC Womens World Cup 2022 India Womens vs West Indies Womens Latest Scorecard Live Updates Online From Hamilton

लाइव स्कोर IND W vs WI W ICC Womens World Cup 2022: भारतीय कप्तान मिताली राज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के 10वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। मितला राज ने टॉस के दौरान कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी का फैसला इस वजह से लिया है क्योंकि दूसरे हाफ में पिच धीमी हो सकती है। हम ऐसा स्कोर बनाना चाहते हैं जिसे हम डिफेंड कर सके। हमें बल्लेबाजी यूनिट में सुधार कर आज ताजा शुरुआत करने की जरूरत है। विंडीज अपने पिछले दो मैचों में मेजबान न्यूजीलैंड और गत चैंपियन इंग्लैंड को हराकर यहां पहुंची है, वहीं टीम इंडिया को अपने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों 62 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारत की नजरें आज वेस्टइंडीज का विजय रथ रोकने पर होगी। इस टूर्नामेंट में अंडर डॉग बनकर आई वेस्टइंडीज ने अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात्र 3 रनों के अंतर से पटखनी दी थी, वहीं इंग्लैंड को उन्होंने 7 रनों से धूल चटाई। भारत ने न्यूजीलैंड से पहले पाकिस्तान को 107 रनों से हराया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय बॉलिंग तो शानदार रही मगर बल्लेबाज ढीले दिखे। स्मृति मंधाना से लेकर मिताली राज तक हर किसी ने धीमी पारी खेली, हरमनप्रीत कौर की भी शुरुआत स्लो थी मगर अंत तक आते आते उन्होंने 63 गेंदों पर 6 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 71 रन की पारी खेली। अगर आज टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को मात देनी है तो बल्लेबाजों को अच्छे स्ट्राइकरेट से बल्लेबाजी करनी होगी।

वेस्टइंडीज महिला (प्लेइंग इलेवन): डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किसिया नाइट, स्टैफनी टेलर (c), शेमेन कैंपबेल (wk), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (c), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (wk), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

Sat, 12 Mar 2022 07:45 AM

IND W vs WI W Live Updates: हरमनप्रीत कौर का बेकफुट पंच

18वें ओवर की पांचवी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने मोहम्मद की गेंद पर शानदार बैकफुट पर पंच लगाते हुए चार रन बटोरे। इसी के साथ टीम इंडिया के 90 रन पूरे हो गए हैं।

Sat, 12 Mar 2022 07:37 AM

IND W vs WI W Live Updates: 15 ओवर के बाद भारत 79/3

तेज तर्रार शुरुआत के बाद भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है। यस्तिका भाटिया ने अच्छी शुरुआत देते हुए 31 रन बनाए, मगर वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तबदील नहीं कर पाई। इसके बाद मिताली राज और दीप्ति शर्मा भी सस्ते में पवेलियन लौटी।

Sat, 12 Mar 2022 07:29 AM

IND W vs WI W Live Updates: दीप्ति शर्मा हुईं आउट

भारत को तीसरा झटका दीप्ति शर्मा के रूप में लगा है। अनीसा मोहम्मद ने उन्हें अपने पहले ही ओवर में आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया है। तेज तर्रार शुरुआत के बाद अब टीम इंडिया लड़खड़ाती दिख रही है।

Sat, 12 Mar 2022 07:25 AM

IND W vs WI W Live Updates: दीप्ति ने बटोरी दो बाउंड्री

दीप्ति शर्मा ने 13वें ओवर में दो चौके बटोरे। पहले चौका उन्होंने डीप मिड विकेट की दिशा में लगाया वहीं दूसरी बाउंड्री उन्होंने शानदार कट शॉट लगाते हुए चार रन बटोरे।

Sat, 12 Mar 2022 07:19 AM

IND W vs WI W Live Updates: 11 ओवर के बाद भारत 68/2

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को फ्री हिट मिली मगर दीप्ति शर्मा इसका फायदा नहीं उठा सकी। मंधाना 22 और दीप्ति 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

Sat, 12 Mar 2022 07:11 AM

IND W vs WI W Live Updates: भारत को लगा दूसरा झटका

मिताली राज के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है। वह मात्र 5 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटी। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर हेले मैथ्यूज ने अपने जाल में फंसाया और पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Sat, 12 Mar 2022 07:07 AM

IND W vs WI W Live Updates: शानदार टच में मंधाना

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आज शानदार टच में दिख रही है। 9वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने सेलमेन की गेंद पर लेग साइड में शानदार चौका लगाया। मंधाना का यह तीसरा चौका है और वह 20 के निजी स्कोर पर पहुंच गई है।

Sat, 12 Mar 2022 07:04 AM

IND W vs WI W Live Updates: भारत के 50 रन पूरे1

टीम इंडिया ने यस्तिका भाटिया के विकेट के नुकसान पर 50 रन पूरे कर लिए हैं। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 54 रन है। क्रीज पर मंधाना 16 और मिताली 5 रन बनाकर मौजूद हैं।

Sat, 12 Mar 2022 06:59 AM

IND W vs WI W Live Updates: भारत के पहले विकेट का पतन

सेलमेन ने यस्तिका भाटिया को 31 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को पहला झटका दिया है। यस्तिका शानदार बल्लेबाजी कर रही थी, उन्होंने 21 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से यह रन बनाए। अब तीन नंबर पर दीप्ति की जगह मिताली राज आई है।

Sat, 12 Mar 2022 06:55 AM

IND W vs WI W Live Updates: मंधाना ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए ठोका चौका

स्मृति मंधाना भी अब आक्रामक अंदाज में दिखाई दे रही है। 6ठें ओवर में उन्होंने हेले मैथ्यूज की चौथी गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए सामने की तरफ शानदार चौका लगाया। इस ओवर से आए 6 रन।

Sat, 12 Mar 2022 06:51 AM

IND W vs WI W Live Updates: 5वें ओवर से आए 15 रन

यस्तिका भाटिया ने 5वें ओवर में दो चौके लगाए, वही मंधाना ने भी अपना रंग बदलते हुए एक चौका बटोरा। 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 41 बिना किसी नुकसान के है। भाटिया 29 और मंधाना 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।

Sat, 12 Mar 2022 06:48 AM

IND W vs WI W Live Updates: 4 ओवर के बाद भारत 26/0

यस्तिका 20 और मंधाना 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इस बार टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी है। भारत को यहां मंधाना और यस्तिका से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Sat, 12 Mar 2022 06:40 AM

IND W vs WI W Live Updates: यस्तिका भाटिया ने भारत को दी तेज तर्रार शुरुआत

यस्तिका भाटिया ने दूसरे ओवर में तीन चौके लगाकर कुल 6 गेंदों पर 15 रन बटोरे। भारतीय टीम की यह शानदार शुरुआत है, दो ओवर के बाद भारत 21/0

Sat, 12 Mar 2022 06:33 AM

IND W vs WI W Live Updates: मंधाना-यस्तिका की जोड़ी उतरी मैदान पर

भारतीय पारी की शुरुआत करने यस्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। विंडीज के लिए पहला ओवर शमिलिया कॉनेल कर रही है। यस्तिका ने चौथी ही गेंद पर चौका लगा भारत को पहली बाउंड्री दिलाई।

Sat, 12 Mar 2022 06:14 AM

IND W vs WI W Live Updates: पिच रिपोर्ट

संजय मांजरेकर ने पिच रिपोर्ट में कहा कि हम पिछले मैच की तरह ही सतह पर खेल रहे हैं। आप इस पिच पर गति और उछाल पर भरोसा कर सकते हैं। कुछ खरोंच के निशान हैं और अगर स्पिनर अपनी गति और खुद को बैक कर सकते हैं, तो उन्हें सतह से बहुत कुछ मिलने की उम्मीद है।

Sat, 12 Mar 2022 06:08 AM

IND W vs WI W Live Updates: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

वेस्टइंडीज महिला (प्लेइंग इलेवन): डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किसिया नाइट, स्टैफनी टेलर (c), शेमेन कैंपबेल (wk), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (c), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (wk), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

Sat, 12 Mar 2022 06:01 AM
Sat, 12 Mar 2022 05:59 AM

IND W vs WI W Live Updates: विंडीज लगा सकता है जीत की हैट्रिक

वेस्टइडीज की टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में लाजवाब प्रदर्शन किया है। पहले मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड और दूसरे मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड को चित कर इस टीम ने अपने अभियान का लाजवाब आगाज किया है। आज विंडीज टीम की नजरें भारत को हराकर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।

Sat, 12 Mar 2022 05:32 AM

IND W vs WI W Live Updates: क्या शेफाली वर्मा की होगी वापसी?

टूर्नामेंट में एंट्री करने के बाद टीम इंडिया अभी तक अपना परफेक्ट कॉम्बिनेश तलाश रहा है। पिछले मुकाबले में मिताली ने शेफाली वर्मा को बाहर कर यस्तिका भाटिया को टीम में जगह दी थी। शेफाली टीम को आक्रामक शुरुआत देती थी, मगर उनकी गैर मौजूदगी में टीम इंडिया को धीमी शुरुआत मिली जिसका नतीजा अंत तक देखने को मिला।

Sat, 12 Mar 2022 05:30 AM

IND W vs WI W Live Updates: भारत की जंग वेस्टइडीज से

नमस्कार! हिंदुस्तान के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 का 10वां मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाना है। टीम इंडिया इस मुकाबले में विंडीज का विजय रथ रोक टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी।



Source link