कैबिनेट मंत्री खाचरियावास का भाजपा पर तंज, ‘राम की आड़ लेकर जीतते हैं चुनाव’ | cabinet minister pratap singh verbally attack on Rajasthan BJP | Patrika News

111
कैबिनेट मंत्री खाचरियावास का भाजपा पर तंज, ‘राम की आड़ लेकर जीतते हैं चुनाव’ | cabinet minister pratap singh verbally attack on Rajasthan BJP | Patrika News

कैबिनेट मंत्री खाचरियावास का भाजपा पर तंज, ‘राम की आड़ लेकर जीतते हैं चुनाव’ | cabinet minister pratap singh verbally attack on Rajasthan BJP | Patrika News

राजस्थान में राम राज्य, नहीं चलेगा भाजपा का झूठ और फरेब, 2023 में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार

जयपुर

Updated: March 11, 2022 01:20:24 pm

जयपुर। चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर तंज कसा है, कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि चार राज्यों की जीत से भाजपा घमंड में है लेकिन घमंड किसी का भी नहीं टिकता।खाचरियावास ने आज विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने चार राज्यों में झूठ और फरेब के साथ राम की आड़ में चुनाव जीता है इसलिए भाजपा को रामजी के आगे नाक रगड़नी चाहिए।

pratap singh

हम लगाएंगे जय सियाराम का नारा
प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा जयश्री राम का नारा लगाती है हम जय सियाराम का नारा लगाएंगे। क्योंकि राम केवल भाजपा की बपौती नहीं है, राम पूरे ब्रह्मांड को चलाते हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई में राम कभी भेदभाव नहीं करते और भाजपा हिंदू मुसलमान में बटवारा करके चुनाव लड़ती है।

खाचरियावास ने कहा कि यह देश पॉलिटिकल पार्टियों का नहीं बल्कि संविधान का है और संविधान में सभी धर्मों के लोगों को के लिए समान अधिकार हैं।भाजपा ने विधानसभा चुनाव ध्रुवीकरण करके लड़ा है।

भाजपा अपने कामों पर वोट मांगे
खाचरियावास ने कहा कि भाजपा को हिंदू मुस्लिम करने की बजाय और लोगों को बरगलाने की वजह अपने काम के आधार पर वोट मांगना चाहिए लेकिन ही जानते हैं कि काम के नाम पर इन्हें वोट नहीं मिलेगा।

ज्यादा दिन नहीं चलेगा घमंड खाचरियावास ने कहा कि भाजपा घमंड ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है यह सही बात है कि चार राज्यों में इन्हें प्रचंड बहुमत मिला है और अब भाजपा वाले कह रहे हैं कि बेरोजगारी और महंगाई कोई मुद्दा नहीं है लेकिन भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि लोग ज्यादा दिन तक भाजपा को आराम से नहीं रहने देंगे और इन मुद्दों पर लोग फिर से बात करेंगे।

भाजपा कार्यालय पर चल जाएगा बुलडोजर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के बुलडोजर वाले बयान पर खाचरियावास ने पलटवार करते हुए कहा कि सतीश पूनिया को ज्यादा गलतफ़हमी में नहीं रहना चाहिए,नहीं तो भाजपा कार्यालय पर ही बुलडोजर चल जाएगा। सतीश पूनिया ने अबसे पहले कितनी बार बुलडोजर चलाया है, यह बताना चाहिए। भाजपा की हवा निकलने में ज्यादा समय ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।

राज्य में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार
इधर 4 राज्यों में भाजपा की जीत पर मुख्यमंत्री के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि हर राज्य की अलग-अलग स्थितियां होती है। 2017 में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने थे तब 2018 में कांग्रेस से 3 राज्यों में सरकार बनाई थी। राजस्थान में कोई चिंता की बात नहीं है राजस्थान की स्थिति अलग है। बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के आधा दर्जन दावेदार हैं।
2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News