Assembly Election Results: 5 राज्यों के चुनाव नतीजों पर राजस्थान के केबिनेट मंत्री का बड़ा बयान | Vishvendra Singh comment on Assembly Election Results 2022 | Patrika News h3>
Assembly Election Results 2022: पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर राजस्थान के केबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह का बड़ा बयान आया है।
जयपुर
Updated: March 10, 2022 02:59:38 pm
जयपुर। Assembly Election Results 2022: भाजपा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनावों के रुझानों में सबसे आगे चल रही है, जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी भारी बढ़त बनाए हुए है। चुनाव नतीजों पर राजस्थान के केबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह का बड़ा बयान आया है। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि जनता जनार्दन होती है। जनता ने जो आदेश दिया, वो सिर माथे है।
रुझानों में उत्तर प्रदेश में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। वहीं उत्तराखंड में भी भाजपा वापसी करती दिख रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चली है। गोवा और मणिपुर में भाजपा बहुमत की ओर है। जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में भी भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं। नाच रहे हैं।
पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हा गए। आम आदमी पार्टी के अजितपाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को मात दी। चुनाव से पहले ही अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ अपनी पार्टी बनाई थी। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत कांग्रेस के साथ ही अपनी नैया भी पार नहीं लगा सके।
पंजाब में चुनाव नतीजे आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के माध्यम से भगवंत मान के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई। वहीं पार्टी की जीत से उत्साहित भगवंत मान ने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर सेवा करेंगे, जैसे वोट डाला है वैसे ही एकजुट होकर पंजाब को चलाएंगे। पंजाब पहले महलों से चलता था, अब पंजाब गांवों से ही चलेगा। जितने बड़े नाम थे, सब हार रहे हैं। हमने लिखकर दिया था चन्नी साहब हार रहे हैं, वो हो गया है।
भगवंत मान ने कहा कि सरकार बनने के बाद हमारी पहली कलम बेरोजगारी को दूर करने के लिए चलेगी। हमें युवाओं को रोजगार देना है। हम पर यकीन रखें, आपको एक महीने में ही अंतर दिखेगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के किसी भी कार्यालय में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी, सिर्फ भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लगेगी। भगवंत मान ने एलान किया है कि वह राजभवन नहीं बल्कि खटकर कलां में शपथ लेंगे। खटकर कलां शहीद ए आजम भगत सिंह का गृह जिला है।
अगली खबर