पंजाब विधानसभा चुनाव में उलझे अजय माकन, राजस्थान में संगठनात्मक गतिविधियों पर लगा ब्रेक | Break on organizational activities in Rajasthan Congress | Patrika News

71
पंजाब विधानसभा चुनाव में उलझे अजय माकन, राजस्थान में संगठनात्मक गतिविधियों पर लगा ब्रेक | Break on organizational activities in Rajasthan Congress | Patrika News

पंजाब विधानसभा चुनाव में उलझे अजय माकन, राजस्थान में संगठनात्मक गतिविधियों पर लगा ब्रेक | Break on organizational activities in Rajasthan Congress | Patrika News

– माकन की पंजाब में व्यस्तता के चलते न संगठन विस्तार का काम हो पा रहा और न ही राजनीतिक नियुक्तियों का, पंजाब विधानसभा चुनाव में स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन हैं अजय माकन, पंजाब में टिकट वितरण के बाद ही राजस्थान पर फोकस करेंगे माकन

जयपुर

Updated: January 24, 2022 10:17:03 am

जयपुर। राजस्थान में लंबे समय से संगठन विस्तार और राज्य की नियुक्तियोंका इंतजार हो रहा है। संगठन विस्तार और राज्य की नियुक्तियों को लेकर प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने कवायद शुरू की थी और उसे अमलीजामा पहनाने के प्रयास भी किए थे लेकिन अब खुद अजय माकन के पंजाब विधानसभा चुनाव में उलझ जाने के चलते संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार पर भी ब्रेक लग गया है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं को संगठन विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

ajay makan

2 माह से पंजाब में व्यस्त हैं अजय माकन
राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन पिछले 2 माह से पंजाब में व्यस्त हैं। दरअसल अजय माकन को पंजाब कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया हुआ है। इस नाते प्रत्याशी चयन करने और पंजाब कांग्रेस में फैली गुटबाजी को दूर करने का काम अजय माकन को दिया गया है। पंजाब में व्यस्त होने के चलते अजय माकन फिलहाल राजस्थान पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, जिसके चलते राजस्थान के संगठनात्मक गतिविधियां ठप पड़ी हैं।

संगठन विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों पर माकन से होनी हैं चर्चा
सूत्रों की माने तो प्रदेश में जिलाध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों और प्रदेश स्तरीय राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की प्रदेश प्रभारी अजय माकन के साथ चर्चा होनी है और उसमें राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार को अंतिम रूप दिया जाना है। माना जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन फरवरी के पहले सप्ताह में पंजाब चुनाव से फ्री होंगे और उसी के बाद में राजस्थान पर अपना फोकस करेंगे।

मंत्रिमंडल पुनर्गठन और प्रदेश कार्यकारिणी गठन में माकन की कितनी बड़ी भूमिका
दरअसल प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने प्रदेश कांग्रेस के सभी धड़ों में सामंजस्य बिठाते हुए मंत्रिमंडल पुनर्गठन में अहम भूमिका अदा की थी तो वहीं प्रदेश कार्यकारिणी गठन और 13 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में भी माकन का अहम रोल था। अब शेष जिलाध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों और राजनीतिक नियुक्तियां भी अजय माकन के जरिए ही होंगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा प्रदेश स्तरीय राजनीतिक नियुक्तियां, 400 ब्लॉक अध्यक्ष और 29 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होना अभी बाकी है। जिन्हें लेकर पिछले कई महीनों से कवायद चल रही है। इधर सरकार के 3 साल बीतने के बावजूद भी राजनीतिक नियुक्तियां और स्टेशन विस्तार नहीं होने से पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में भी अंदर खाने नाराजगी बढ़ती जा रही है।

newsletter

अगली खबर

right-arrow



राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News