Advertising
<

UAE कैबिनेट की तरफ से भारतीय टूरिस्टों के लिए खुशखबरी, अब दो दिन फ्री में रुक सकेंगे

319

नई दिल्ली: यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय टूरिस्टों को दिया एक बड़ा तोहफा. जी हां, यूनाइटेड अरब अमीरात ने भारतीय टूरिस्टों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को एक अहम फैसला लिया है. इस अहम फैसले के मुताबिक, अब भारतीय टूरिस्टों को दो दिन का फ्री ट्रांजिट वीजा मिलेगा. कैबिनेट ने प्राइवेट सेक्‍टर में फॉरेन वर्कर्स इंश्‍योरेंस और वीजा सुविधा के लिए लेजिसलेटिव पैकेज देने का भी फैसला लिया है.

आपको बता दें कि दो दिन का फ्री ट्रांजिट वीजा मिलने का मतलब यहां है कि दुबई और अबु धाबी के दौरान अगर आप दुनिया के किसी अन्य कोने पर जा रहें हो तो आपको 48 घंटे रुकने के खातिर एयरपोर्ट वालों को एक रुपये देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यही नहीं, अगर आप दो दिन के इस समय को और बढ़ाना चाहते हैं, तो आप ऐसा भी कर सकते हैं.

आपको इसके लिए 50 दिरहम (तकरीबन 1000 रुपये) एयरपोर्ट अथॉरिटी को देकर इस समय सीमा को ओर अधिक यानी चार दिन अथवा 96 घंटों की खातिर बढ़ा सकते हैं. यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्‍मद बिन राशिद अल मकतूम की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग की बैठक में एक अहम फैसला लिया गया. भारतीय यात्रियों के लिए यह गल्‍फ देश पहले ही अकेला सबसे बड़ा गंतव्‍य बना हुआ है. बहरहाल, नए नियम कब से लागू होगा इस की अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: यात्रियों के सफर को बेहतर और आरामदायक बनाने के लिए इंडियन रेलवे ने लॉन्च किये अपने दो खास ऐप

भारतीय टूरिस्ट इस ट्रांजिट वीजा को यूएई एयरपोर्ट पर पासपोर्ट कंट्रोल हॉल में एक्‍सप्रेस काउंटर्स द्वारा हासिल कर पाएंगे. यूएई पहले ही भारतीयों की पसंद बन चुका है. अगर 2017 के आकंड़ों को देखा जाए तो 3.60 लाख भारतीय पर्यटकों ने अबु धाबी की यात्रा की थी. इसकी संख्या में पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी अधिक बढोत्तरी हुई है.

Advertising

कौन-कौन से देश जल्द देंगे यह सुविधा

यहीं नहीं अन्य कई देश है जो भारतीय पर्यटकों को लुभाने और अपने देश की तरफ आकर्षित करने के लिए वीजा नियमों को आसान कर रहे है. इस सूची में इजरायल, जापान, ओमान, कनाडा, ऑस्‍ट्रेलिया समेत अन्य देश शामिल है.

 

 

 

.