‘ये रिश्ता…’ फेम प्रियंका उधवानी का हुआ ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड पर लगाया धोखा देने का आरोप

217
‘ये रिश्ता…’ फेम प्रियंका उधवानी का हुआ ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड पर लगाया धोखा देने का आरोप


‘ये रिश्ता…’ फेम प्रियंका उधवानी का हुआ ब्रेकअप, बॉयफ्रेंड पर लगाया धोखा देने का आरोप

बीते कुछ दिनों से शोबिज इंडस्ट्री से ब्रेकअप और तलाक की खूब खबरें आ रही हैं। हाल ही खबर आई कि टीवी कपल अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) और पलक पुरसवानी (Palak Purswani) का ब्रेकअप हो गया और अब एक और कपल का रिश्ता टूट गया है। टीवी कपल प्रियंका उधवानी (Priyanka Udhwani) और अंशुल पांडे (Anshul Pandey) का ब्रेकअप हो गया है। प्रियंका ने अंशुल पर धोखा देने का आरोप लगाया है।

प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे की मुलाकात 2014 में टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट पर हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे और फिर एक साल बाद डेट करने लगे। लेकिन अब प्रियंका और अंशुल साथ नहीं हैं। जहां प्रियंका उधवानी ने अंशुल पांडे पर धोखा देने का आरोप लगाया है, वहीं अंशुल पांडे ने इसे गलत बताया है।

प्रियंका बोलीं- वह लड़की के साथ था

हमारे सहयोगी ईटाइम्स के साथ बातचीत में प्रियंका उधवानी ने बताया कि कब उनका रिश्ता खत्म हुआ। वह बोलीं, ‘पिछले हफ्ते मैंने कोविड की वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था और तेज बुखार था। वह रात को 7 बजे घर से गया और कहा कि कुछ ही घंटों में वापस आ जाएगा। लेकिन वह अगली सुबह वापस आया। वह रातभर कहां था, इस बारे में मुझे उसकी इंस्टाग्राम स्टोरीज से पता चला। वह एक लड़की के साथ था। तब मैंने इस रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला किया और उस बारे में अपने सोशल मीडिया पेज पर भी लिखा।’


‘कई लड़कियों पर लाइन मारने की कोशिश’
प्रियंका उधवानी ने यह भी बताया कि उन्हें कुछ लड़कियों ने मेसेज भेजे, जिनमें बताया कि कैसे अंशुल पांडे ने उन पर भी लाइन मारने की कोशिश की थी। प्रियंका बोलीं, ‘उन लड़कियों ने मुझसे कहा कि उन्होंने मुझे इसलिए पहले नहीं बताया क्योंकि उन्हें लगा कि मैं और अंशुल साथ में खुश हैं।’

‘टॉक्सिक’ और ‘नेगेटिव’ हैं अशुल, प्यार में अंधी थी’
प्रियंका उधवानी ने अंशुल पांडे को एक टॉक्सिक और नेगेटिव इंसान बताया और कहा कि उन्हें काफी वक्त से गलत तरीके से ट्रीट किया जा रहा था। वह बोलीं, ‘यह बहुत पहले से चल रहा था। फाइनली मैं एक ऐसे स्टेज पर पहुंच गई थी जहां मुझे खुद के लिए स्टैंड लेना था। जब लोगों ने मुझे अंशुल के बारे में बताया तब मैंने उनका विश्वास नहीं किया। मैं प्यार में अंधी थी। वह बहुत ही टॉक्सिक इंसान है और मेरी जिंदगी में बहुत नेगेटिविटी भर दी है। उसके साथ ब्रेकअप के बाद अब मैं खुश हूं और आजाद महसूस कर रही हूं। मैं अब खुश और स्ट्रॉन्ग रहना चाहती हूं।’


अंशुल बोले- चीट का आरोप गलत

वहीं इस बारे में जब अंशुल पांडे से पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करना चाहता, लेकिन जब प्रियंका मुझ पर चीट करने का आरोप लगा रही है तो फिर यह गलत है। किसी को भी ऐसी बात कन्फर्म करके ही बोलनी चाहिए। इसलिए नहीं कि दूसरे को नीचा दिखाओ। अगर हम 6 साल तक साथ रहे हैं तो जाहिर सी बात है उसमें इमोशनल थकावट से ज्यादा मेंटल हैपिनेस रही होगी। प्रियंका जो कहना चाहे कह सकती है। वह इसके लिए फ्री हैं। लेकिन मुझ पर धोखा देने का आरोप लगाना गलत है। प्रियंका को मेरे प्लान के बारे में पता था। मैंने उसे बिस्तर पर लिटाया और आराम करने के लिए कहा था। वह उस दोस्त के बारे में भी जानती थी, जिससे मिलने मैं जा रहा था।’


अंशुल पांडे ने आगे कहा, ‘जब मैंने कोविड की वैक्सीन का डोज लगवाया तो प्रियंका भी मेरे साथ नहीं थीं और मैं भी बीमार था। तब हमारी लड़ाई भी हुई थी। यह कहना बहुत आसान है कि मैं बाकी लड़कियों के साथ पार्टी कर रहा था, लेकिन यह भी देखना चाहिए कि वहां मेरे अलावा तीन लड़के और थे। वह मेरे साथ लड़ सकती है। बिना बताए गोवा जा सकती है और हफ्तों तक अनरीचेबल रहती है। यह कहां तक ठीक है?’ अंशुल पांडे से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अब प्रियंका से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि वह उस इंसान से संपर्क नहीं कर सकते जिसने उन्हें हर जगह ब्लॉक किया हुआ हो।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें।





Source link