दिल्ली के गांधी नगर में गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
हर सुबह जब हम अखबार के पन्ने पलटकर देखते है तो ,हमारे अखबारों की सुर्ख़ियाँ हर दिन हादसों से भरी रहती है|
बीती रात ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली के गांधी नगर इलाके में जहाँ देर रात एक गैस सिलिंडर फट गया l इस गैस सिलिंडर हादसे में कुल 15 लोग बुरी तरह से घायल हो गए |जब दमकल विभाग के अधिकारीयों से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि उन्हें लगभग रात 9.40 बजे घटना का पता चला और इसके तुरंत बाद ही अग्निशमन की दो गाड़ियां को मौके पर भेजा गया |
शंकर नगर के ईमारत में लगी आग
आपको बता दें कि ,हादसे का पता लगते ही दमकल विभाग ने 2 गाड़ियां वहां भेज दी |कुछ देर के बाद ही आग पर काबू पा लिया गया | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दरअसल ये घटना गांधी नगर के शंकर नगर इलाके में एक ईमारत की तीसरी मंजिल पर यह हुई| जहां कमरे के एक छोटे से हिस्से में सिलेंडर रखा था, जिसमें विस्फोट हो गया | 15 लोगों के घायल होने की खबर है l हादसे में किसी की मौत नहीं हुई |
जैसे लोगों ने देखा कि ईमारत में आग लग चुकी है ,तभी आसपास से लोग मदद के लिए दौड़े और दमकल विभाग को फ़ोन पर घटना की जानकारी दी | ऐसे हादसों से उभरने के लिए लोगो को जागरूक होना पड़ेगा |गैस सिलिंडर जैसी चीज़ों का सही से रख -रखाव ज़रूरी | आपने ”Prevention is better than cure” तो सुना ही होगा l सावधानी इन उपकरणों का इस्तेमाल करे l

