News, नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जिन्हें देखकर सभी हैरत में पड़ जाते हैं और उन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी है कैलिफोर्निया के जंगल की। जहां एक पेड़ लागातार ड़ेढ साल से आग में सुलग रहा है। शायद ही ऐसी किसी खबर पर विश्वास हो। क्योंकि किसी भी पेड़ या जंगल में लगी आम दो से तीन दिन में शांत हो जाती है। ऐसे में पेड़ का लगातार ड़ेढ साल से आग में सुलगना बहुत ही अजीब है।
दरअसल, इस खबर से पर्दा नेशनल पार्क सर्विस की एक टीम ने उठाया। इस पेड़ को देखकर टीम के सदस्य हैरान थे, कि इतने दिन कोई पेड़ आग की लपटों से कैसे बचा रह सकता है और वो भी जब उसमें अंगारे सिलग रहे हों। आइए जानते हैं इस पेड़ के बारे में…
दुनिया की “यंगेस्ट मदर”: पांच साल की उम्र में दिया था बच्चे को जन्म
बात साल 2020 की है जब कैलिफोर्निया के जंगल में भीषण आग लगी थी। इस आग में लाखों की संख्या में पेड़ जल गए थे। जब नेशनल पार्क सर्विस की एक टीम इस घटना का जायज़ा लेने पहुंची। लेकिन टीम के सदस्य इस पेड़ को देखकर सब हैरान रह गए। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं की मानो कल ही आग लगी हो। लेकिन पेड़ अंदर से जल रहा था।
नेशनल पार्क सर्विस की टीम ने पेड़ की जांच करने के लिए लौंग लेंस कैमरे का इस्तेमाल किया। जांच में पता चला की पेड़ सकुआ का है और इस पेड़ के अंदर के अंगारे इसे धीरे- धीरे जला रहे हैं।
इस जांच में एक और हैरतअंगेज़ कर देने वाली बात सामने आई है। यह पेड़ ठीक उस तरह ही जल रहा है, जिस तरह एक चूल्हे में आग जलती है। इस इलाके में भयंकर बर्फबारी होने के कारण यह पेड़ पूरी तरह जल नहीं पाया है।
एक ऐसा कीड़ा जो आपको बना सकता है लखपति
कई वैज्ञनिको नें पेड़ को ऐसे जलता देख इसे खतरे की घंटी बताई है। उनका कहना है कि पेड़ के ऐसे जलने से इलाके में गर्मी और सूखे के आसार हैं। अगर इसकी चिंगारी फैलती है, तो जंगल में एक बार फिर से भीषण आग लग सकती है।

