पतंजलि की नीम घनवटी दवा के फायदे और नुकसान क्या हैं ?

8291
नीम घनवटी
नीम घनवटी

पतंजलि की नीम घनवटी दवा के फायदे और नुकसान क्या हैं ? ( What are the advantages and disadvantages of Patanjali’s Neem Ghanvati medicine )

पतंजलि आयुर्वेद की दवाओं के लिए एक बड़ा ब्रांड बन चुका है. पंतजलि का एक प्रोडक्ट आता है Patanjali नीम घनवटी . इस दवा के बारे में आपने सुना हो और आप ये नहीं जानते कि यह दवा क्यों प्रयोग की जाती है या फिर इसको प्रयोग करने से हमें क्या फायदा होगा. इसके साथ ही अगर आप यह भी जानना चाहते हैं कि इसको प्रय़ोग करने की विधि क्या है, तो आपको इस पोस्ट में आपके सभी सवालों के जवाब मिल जाएगें.  

नीम घनवटी

पतंजलि नीम घनवटी दवा के फायदें-           

पतंजलि नीम घनवटी दवा के प्रयोग से होने वाले फायदें कि बात करें, तो इसका प्रयोग करने से मुख्य रूप से चर्म रोग से छुटकारा मिलता है. यह त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बों , मुहांसे से छुटकारा दिलाता है. इसके साथ ही इसके प्रयोग से एक्जिमा ( एक तरह का स्किन डिजीज है जिसमें स्किन पर जगह-जगह पर सूजन, खुजली, दरारें और खुरदरापन हो जाता ) है तथा सोरायसिस ( त्वचा पर लाल, परतदार चकत्ते होना ) को दूर करने में भी सहायक होती है.   

नीम घनवटी

दवा की खुराक-

पतंजलि नीम घनवटी की खुराक की बात करें, तो इसकी एक गोली दिन में दो बार सुबह और शाम प्रयोग की जाती है. यह दवा खाना खाने के बाद ली जाती है. यह अधिकतर मामलों में दी जाने वाली पतंजलि नीम घनवटी की खुराक है. ध्यान दें कि हर रोगी और उनका मामला अलग हो सकता है. इसलिए रोग, दवाई देने के तरीके, रोगी की आयु, रोगी का चिकित्सा इतिहास और अन्य कारकों के आधार पर पतंजलि नीम घनवटी की खुराक अलग हो सकती है.

यह भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार रोना अच्छा या बुरा ?

अगर पतंजलि नीम घनवटी दवा से होने वाले नुकसान की बात करें, तो अभी तक इसके विषय में चिकित्सा साहित्य में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन जब भी किसी दवा का प्रय़ोग करें, तो हमेशा चिकित्सक या किसी विशेषज्ञयों से संपर्क कर सलाह मशवरा जरूर करें.         

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.