Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में आई नरमी तो अपने यहां कोई तब्दीली नहीं
हाइलाइट्स:
- कल की बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल डीजल के दाम में कोई तब्दीली नहीं
- कल ही पेट्रोल की कीमत में हुई थी प्रति लीटर 25 पैसे की वृद्धि
- डीजल की कीमत में भी कल हुई थी 25 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में कल आई कच्चे तेल की कीमतों में नरमी
नई दिल्ली
अमेरिका में इन दिनों कच्चे तेल का बड़ा भंडार (Crude Oil Inventory) जमा हो गया है। इनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (EIA) ने बताया है कि बीते 4 जून को समाप्त सप्ताह में वहां कच्चे तेल का भंडार 5.2 मिलियन बैरल पर था। उक्त सप्ताह के दौरान 3.57 मिलियन बैरल तेल के ड्रॉ का अनुमान था लेकिन 2.1 मिलियन बैरल का ड्रॉ हुआ। इस वजह से बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें टूट गई। भारत में देखें तो आज पेट्रोल-डीजल बाजार (Petrol Diesel Market) में कोई तब्दीली नहीं हुई। हालांकि, कल ही दोनों ईंधनों के दाम में 25-25 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। दिल्ली के बाजार में गुरुवार को पेट्रोल 95.56 रुपये प्रति लीटर पर जबकि डीजल 86.47 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
22 दिनों में ही 5.24 रुपये महंगा हो चुका है पेट्रोल
ऐसा देखा गया है कि अपने यहां जब कोई महत्वपूर्ण चुनाव होता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतें (Petrol Diesel Price) नहीं बढ़ती। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया चलने की वजह से बीते मार्च और अप्रैल में पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसलिए, उस दौरान कच्चा तेल महंगा (Crude Oil Dearer) होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन, बीते चार मई से इसकी कीमतें खूब बढ़ी। कभी लगातार तो कभी ठहर-ठहर कर 22 दिनों में ही दिन में पेट्रोल 5.17 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है।
यह भी पढ़ें: ITR Portal: आयकर विभाग के नए पोर्टल से रिटर्न भरने की कर रहे हैं कोशिश तो लग सकता है पूरा हफ्ता
22 दिन में 5.69 रुपये महंगा हुआ है डीजल
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) ने बीते 26 फरवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद सरकारी तेल कंपनियों ने अंतिम बार 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक इसके दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर 22 दिनों में ही डीजल का दाम 5.69 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 95.56 | 86.47 |
मुंबई | 101.76 | 93.85 |
चेन्नै | 96.94 | 91.15 |
कोलकाता | 95.52 | 89.32 |
भोपाल | 103.71 | 95.05 |
रांची | 91.86 | 91.29 |
बेंगलुरु | 98.75 | 91.67 |
पटना | 97.67 | 91.77 |
चंडीगढ़ | 91.91 | 86.12 |
लखनऊ | 92.81 | 86.87 |
(स्रोत- IOC SMS)
कच्चे तेल में नरमी के संकेत
अमेरिका में इन दिनों कच्चे तेल का बड़ा भंडार जमा हो गया है। इनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (EIA) ने बताया है कि बीते 4 जून को समाप्त सप्ताह में वहां कच्चे तेल का भंडार 5.2 मिलियन बैरल पर था। उक्त सप्ताह के दौरान 3.57 मिलियन बैरल तेल के ड्रॉ का अनुमान था लेकिन 2.1 मिलियन बैरल का ड्रॉ हुआ। इस वजह से बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें टूट गई। वहां कल कारोबार के बंद होते समय ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.24 डॉलर प्रति बैरल घट कर 71.98 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। यूएस वेस्ट टैक्सास इंटरमीडियएट या डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI) भी 0.29 डॉलर घट कर 69.67 डॉलर प्रति बैरल पर सेटल हुआ था।
यह भी पढ़ें: Coronil Ban in Nepal: नेपाल में पतंजलि की कोरोनिल किट पर लगी रोक, जानिए आखिर बाबा रामदेव को क्यों लगा ये झटका!
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रोचक तथ्य : इतिहास में जब जानवरों को सुनाई फांसी तथा अन्य सजा
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.