हाथ में लगी ड्रिप भी नहीं तोड़ सकी Aamrapali Dubey का हौसला, बनाया जबर्दस्त VIDEO

400
हाथ में लगी ड्रिप भी नहीं तोड़ सकी Aamrapali Dubey का हौसला, बनाया जबर्दस्त VIDEO

नई दिल्ली: इन दिनों कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप चारों ओर नजर आ रहा है. बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक इस महामारी की चपेट में हैं. भोजपुरी सिनेमा की स्टार आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) भी रविवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं. लेकिन आम्रपाली के हौसले के आगे कोरोना भी कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करके इस बात को साबित किया है.

हाथ में ड्रिप लगी है, पर हौसला बरकरार

आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) बीमारी होने के बाद भी अपने फैंस के मनोरंजन का पूरा ध्यान रख रही हैं. उनका नया वीडियो देखकर आप भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. बीमार होने के बावजूद, हाथ में ड्रिप लगाए हुए आम्रपाली ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखिए ये वीडियो…

फैंस को दिया ये मैसेज

इस वीडियो के साथ आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey)  ने एक दिल जीतने वाला कैप्शन भी शेयर किया है. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में अपने फैंस के लिए लिखा है, ‘मुझे मेरे लोगों को एंटरटेन करने से कोई नहीं रोक सकता. आप सभी को थैंक्यू मेरे लिए दुआ करने के लिए और मुझे इतना प्यार देने के लिए. आपका प्यार ही मुझे और मेरे परिवार को ठीक कर रहा है और शिल्पा राज मुझे जल्दी ठीक होने में मदद कर रही हैं.’

सोशल मीडिया पर दी थी पॉजिटिव होने की खबर

बता दें कि आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) ने सोशल मीडिया पर रविवार को बताया था कि वह कोविड की शिकार हो गई हैं. वह इस वक्त क्वारंटीन में हैं. लेकिन वह इस दौरान लगातार अपने फैंस के संग जुड़ी हुई हैं.

खेसारी संग करेंगी रोमांस

बीते दिनों आम्रपाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आशिकी’ की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में वह खेसारी लाल यादव के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को भरी आम्रपाली के फैंस ने काफी पसंद किया था.

इसे भी पढ़ें: देश की अखंडता बनाए रखने में राज्यपाल के पद का महत्व

Source link