Advertising
Home धर्म होली पर किस राशि के लोगों के लिए कौन से रंग से...
Advertising
<

होली पर किस राशि के लोगों के लिए कौन से रंग से खेलना अच्छा होगा ?

625
होली और राशि
होली और राशि

भारत में होली का त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है. सभी लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर भाई-चारे की भावना का परिचय देते हैं. इस त्योहार का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि पहला तो किसी के बीच मनमुटाव हो तो इस त्योहार पर उसको दूर किया जाता है तथा दूसरा इसके साथ पौराणिक कथा भी जुड़ी हुई है.

होली

होली पर हम तरह-तरह के रंग एक-दूसरे को लगाते हैं. अगर ज्योतिष शास्त्र में राशियों के अनुसार बात करें तो ऐसा माना जाता है कि किसी राशि के हिसाब से रंग लगाना आपके जीवन में इस त्योहार पर खुशियाँ लाता है. होली पर राशियों के हिसाब से रंग की बात करें, तो सिंह राशि का स्वामी सूर्य देव हैं, इस राशि के लिए अच्छे रंग गुलाबी व मित्र रंग हल्के हरे, नारंगी, पीले आदि होते हैं. इन रंगों से आपका प्रभाव भी बढ़ेगा.

राशि

 धनु, मीन इन राशियों का स्वामी गुरु है, इनके लिए पीले, नारंगी, फालसाई रंग अच्छे माने जाते हैं तथा इनका मित्र सूर्य हैं जिसका रंग गुलाबी है. मकर, कुंभ राशि की बात करें तो, इस राशि का स्वामी शनि रंग आसमानी व नीले के साथ-साथ फिरोजी होता है. मित्र हरे रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं. मिथुन, कन्या राशि के लोगों  स्वामी बुध होता है. अत: हल्के हरे रंग, गुलाबी, पीले, नारंगी, आसमानी रंग का प्रयोग करें. कर्क राशि वालों का स्वामी चन्द्रमा है. इसका रंग सफेद है अत: आप कोई रंग दही में मिलाकर प्रयोग करें तो अच्छा होगा.

यह भी पढ़ें: ज्योतिष के अनुसार कुंडली में नीचभंग राजयोग क्या होता है और ये कब बनता है?

मेष, वृश्चिक राशियों का स्वामी मंगल होता है, मित्र रंगों में गुलाबी, पीले उत्तम रहेंगे इनका प्रयोग करना अच्छा होगा. वृषभ, तुला राशियों का स्वामी शुक्र होता है व शुभ रंग सिल्वर लेकिन इस कलर का उपयोग ठीक नहीं रहेगा.  अत: मित्र रंगों का प्रयोग करें जैसे आसमानी व हल्के नीले रंगों का प्रयोग करें. राशियों के हिसाब से रंगों का प्रयोग करके आप अपनी होली को ओर भी ज्यादा खुशनुमा बना सकते हैं.

Advertising