मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे उन्हें भुला नहीं पा रही हैं. भले ही वो किसी और के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन हकीकत ये है कि हर मौके बेमौके वो आज भी सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी बातें शेयर करती रही हैं. इसी कड़ी में उन्होंने मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी का वीडियो शेयर किया.
वीडियो में खास क्या?
इस वीडियो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) पतंगबाजी कर मन बहलाने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है, वो सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म ‘काई पो छे’ का है. लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जब भी मैं इस गाने को सुनती हूं तब मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. क्या फिल्म थी और बहुत सारी यादों के साथ क्या जर्नी थी. सभी को मकर संक्रांति की ढेर सारी बधाई.’ आप भी देखिए पूरा वीडियो
यह भी पढ़े: सूंघने की क्षमता बढ़ाने के उपाय?
काई पो छे की रिलीज के समय रिश्ते में थे अंकिता-सुशांत
भले ही अंकिता ने पोस्ट में सुशांत का नाम नहीं लिखा. लेकिन ये पोस्ट उनसे ही जुड़ी मानी जा रही है. इस गाने को के बोल भी रिश्तों के धागे से जुड़े हैं. बता दें कि ‘काई पो छे’ फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी. उस समय दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे. यही नहीं, फिल्म के प्रीमियर पर भी दोनों साथ नजर आए थे. हालांकि इसके कुछ सालों बाद 2016 में दोनों का रिश्ता टूट गया था. मौजूदा समय में अंकिता लोखंडे विकी जैन को डेट कर रही हैं.
पवित्र रिश्ता से जुड़ा था दोनों का रिश्ता
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 2010 में जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता में काम करते हुए डेटिंग शुरू की थी. हालांकि बाद में सुशांत शो से अलग हो गए थे और फिल्मों में राह बनाने के लिए उन्होंने टेलीविजन की दुनिया को अलविदा कह दिया था. इस शो में निभाया सुशांद का किरदार मानव और अंकिता का किरदार अर्चना हर घर में लोकप्रिय था.

