आज दिनांक 8 जनवरी 2021 शुक्रवार- पौष मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रात 9-40 बजे तक रहेगी फिर एकादशी तिथि शुरू होगी- स्वाति नक्षत्र दोपहर 2-13 बजे तक रहेगा फिर विशाखा नक्षत्र शुरू होगा- धृति योग शाम 6-11 बजे तक रहेगा फिर शूल योग शुरू होगा- वणिज करण दिन में 10-49 बजे तक रहेगा फिर भद्रा शुरू हो जाएगी- चंद्रमा तुला राशी में कल सुबह सूर्योदय पूर्व 6-58 बजे तक रहेगा फिर वृश्चिक राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल दिन में 11-25 बजे से 12-45 बजे तक रहेगा- आज शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-24 बजे से 1-06 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 7-27 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-03 बजे होगा-
मेष– आपके लिए दिन अच्छा है विशेषकर के साझेदारी के काम से आज आपको लाभ मिलेगा | अपने जीवनसाथी के साथ भी आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा | अगर कुवारे है तो आज सगाई आदि की बात को शुरू करे जल्दी ही आपका रिश्ता तय हो सकता है | ख़ुशी बढ़ेगी |
वृषभ– आपके लिए आज का दिन थोडा सुस्ती से भरा और आलस से भरा लग रहा है | आप कभी कभी बहुत ही जल्दी निराश हो जाते है | आज आपको बहुत ही चोक्कना और होशियार रहकर काम करना है | किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना है | कर्ज आदि से दूर ही रहे |
मिथुन– आपके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है सफलता आपके कदम चूमेगी लेकिन आपको आज अपने निजी हित के कामो को पहले करना है ओर विशेषकर के जो काम धन से सम्बंधित हो वो पहले करे | कही से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगे | आगे के लिए भी रास्ता बन जायेगा |
कर्क– आपके लिए आज मिलेजुले फल देने वाला दिन है हालाँकि दिन की शुभता बहुत है फिर भी कुछ तो ऐसा है जो बनते काम को भी बिगाड़ सकता है इसलिए आज आप अपनी वाणी पर कंट्रोल करे और सबके साथ मीठी वाणी में ही बात करे नहीं तो आज घर में आपका विरोध हो जायेगा |
सिंह– आपके लिए दिन बहुत ही अच्छा है आज काम में सफलता मिलेगी | मित्रो का साथ मिलेगा और कोई नए काम में भी रूचि बढ़ेगी | आज आप खूब जोश में और उत्साह में भरे रहेगे | आय बढ़ेगी और नजदीक दूर की यात्रा करने का भी योग बना हुवा है | भाई बहनो से भी मिलन होगा |
कन्या– आपके लिए दिन शुभ और धनदायी है | आपके परिवार में शुभ मांगलिक कार्य भी सम्पन्न हो सकता है या तेयारी करनी पड़ सकती है | आपको आज काफी लोगो से मिलना और काफी घूमना भी पड़ेगा | आप अपने ही घर में व्यस्त रहेगे | आय बढाने वाले कामो पर सबसे पहले ध्यान दे |
तुला– आपकी ही राशी का चंद्रमा है बहुत ही अच्छा है यह सफलता और सिद्धि प्रदायी है इसलिए आज आप जिस काम में भी हाथ डालोगे उसमे सफलता और सिद्धि अवस्य ही मिलेगी | कोई नया काम भी शुरू कर सकते है | आज कही दूर से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा | यात्रा योग प्रबल है |
वृश्चिक– आपके लिए अभी समय विपरीत चल रहा है | मानसिक शांति पर इसका असर रहेगा और चिंता बढ़ सकती है | खर्च अधिक और आय कम होगी | सबके साथ मीठी वाणी में बात करे नहीं तो आपके ऊपर कोई झूठा आरोप भी लग सकता है | स्वास्थ्य भी थोडा नर्म रहेगा | चिंता रहेगी |
धनु– आपके लिए अब लाभ का समय शुरू हो गया है और जितना जल्दी हो सके आप अपने सभी हित के काम को पूरा करे | आज लाभ का कोई सौदा हाथ में आने की ख़ुशी मिलेगी | समय भी मौज मस्ती से भरा रहेगा | धन लाभ के अच्छे अवसर है | छोटी व्यापारिक यात्रा से आज लाभ मिलेगा |
मकर– आपके लिए अब परिवर्तन का समय चल रहा है चाहे अपने आवास को बदलना पड़े या फिर कार्य स्थल पर ही कुछ बदलाव क्यों न करना पड़े | वैसे पद प्रतिष्ठा का भी लाभ मिलने के योग बने हुए है | संघर्ष तो थोडा करना पड़ेगा आज लेकिन सफलता भी आपके कदम चूमेगी |
कुम्भ– आपके लिए समय में सुधार हो रहा है थोड़ी और छोटी छोटी खुशिया आपको अब धीरे धीरे प्राप्त होती रहेगी | भाग्य भी आज साथ देगा कोई बिगड़ा काम आप बना लेने में सफलता प्राप्त करेगे | किसी सामूहिक समारोह में या पार्टी आदि में शामिल होने के भी योग बन रहे है | दिन अच्छा है |
मीन– आपके लिए समय विपरीत चल रहा है इसलिए जो भी काम करे सोचसमझकर करे नहीं तो बड़ी हानि भी उठानी पड़ सकती है | आपके शत्रु भी आज मुखर रहेगे | चौट आदि से संभालना है | अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दे लापरवाही न करे | रात को नींद में कमी रहेगी चिंता बढ़ सकती है |
यह भी पढ़े:भगवान शंकर का भोलेनाथ नाम क्यों रखा