9 दिसंबर को गुजरात विधान सभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होगा। जहां एक और कांग्रेस 22 साल बाद किसी तरह गुजरात में सत्ता हांसिल करने की पुरज़ोर कोशिश कर रही है वहीँ दूसरी और भाजपा चाहती है की यह आंकड़ा 22 साल से बढ़ कर 27 साल हो जाए। नरेंद्र मोदी के लिए यह चुनाव बेहद एहम है क्यूंकि गुजरात उनका गढ़ है और वहाँ के लोगो पर उन्हें पूरा भरोसा है। यदि भाजपा गुजरात में हारती है तो यह मोदी ब्रिगेड के लिए एक बहुत बढ़ा झटका होगा और कहीं न कहीं उनके 2019 के हौंसलो को आघात पहुंचाएगा। वहीँ दूसरी और कांग्रेस यदि गुजरात जीत जाती है तो उनके लिए यह एक बहुत ही बड़ी जीत होगी और उनके लिए 2019 चुनावों के लिए कईं रास्ते खोल देगी। हमारा आज का सवाल इसी मुद्दे पर है:
क्या गुजरात चुनाव परिणाम से तय होगा 2019 लोकसभा चुनाव का भविष्य?
अपना जवाब नीचे कमेंट्स में जरूर दें।

