मेष
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपना आत्मविश्वास दिखाएंगे। अपने काम पर पूरा ध्यान देने से आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। मन में प्यार की भावना रहेगी जो आपके प्रेम संबंधों में आपकी मदद करेगी। अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे।
वृष
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहेंगे और आप बीमार पड़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
मिथुन
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। खर्चों में जो तेजी बनी हुई थी आज उसमें कुछ कमी आ सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होने से संतोष रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा। फिर भी जीवनसाथी आप को समझने का प्रयास करेगा। व्यापार में अच्छी सफलता हाथ लगेगी।
कर्क
आपके लिए आज का दिन मध्यम ही रहेगा। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। आय के नए साधन मिल सकते हैं। व्यापार भी उन्नति करेगा। काम के सिलसिले में आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना पड़ेगा। विरोधियों से जीतेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले आपके फायदे में रहेंगे।
सिंह
आपके लिए आज का दिन अनुकूलता प्रदान करने वाला होगा। आप अपने काम को पूजा मानकर पूरा ध्यान देंगे, इससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार आपको धन प्रदान करेगा लेकिन आपके बिजनेस पार्टनर से कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा।
कन्या
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला। परिवार में कोई खास काम हो सकता है जिसमें लोगों का आना जाना लगा रहेगा। परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर क्लेश की स्थिति भी बन सकती है इसलिए थोड़ा सतर्क रहें।
तुला
आज का दिनमान आपके लिए बढ़िया रहेगा। चुनौतियों को दूर करने में ही दिन बीत जाएगा और काफी व्यस्तता रहेगी। आप किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। तीर्थ यात्रा के योग भी बन रहे हैं। धार्मिक आचरण करेंगे। मन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी।
वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। दोपहर बाद सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका आपके ससुराल वालों से झगड़ा हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाना अति आवश्यक होगा, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।
धनु
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपना कोई पुराना कर्जा चुकाने से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में जरूर थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।
मकर
आपके लिए आज का दिन मध्यम कहा जा सकता है। आज प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाएंगे। आपके खर्चे काफी अधिक होंगे। परिवार का माहौल आपको खुशी देगा। घर परिवार पर ध्यान देंगे। कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा।
मीन
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। अपने काम के मामले में ध्यान देना जरूरी होगा। कोई आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आप लंबी यात्रा या विदेश जा सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। प्यार के मामले में दिन कमजोर रहेगा।
यह भी पढ़े:उत्तराखंड के चारो धाम किन चार पवित्र नदियों के किनारे स्थित है?

