Big B की इस बात ने जीता Aahana Kumra का दिल, कहा- Thank You

181
Big B की इस बात ने जीता Aahana Kumra का दिल, कहा- Thank You


नई दिल्ली: अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड के वो एक्‍टर हैं, जिनकी पर्दे के सामने से लेकर पर्दे के पीछे तक खूब तारीफ होती है. एक बार फिर उनकी को-एक्टर रहीं अहाना कुमरा (Aahana Kumra) ने उनकी खूब तारीफ की है. अब अखिर करें भी क्यों न, उन्हें बिग बी ने पत्र लिखा है वो भी अपने हाथों से…  

अहाना कुमरा (Aahana Kumra) ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. 22 नवंबर को लिखे गए पत्र में अमिताभ (Amitabh Bachchan) ने घर पर भेजे गए दिवाली गिफ्ट के लिए अभिनेत्री का आभार व्यक्त किया है. अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) ने अपने पत्र में यह भी बताया कि उन्होंने इस साल परिवार में शोक और कोरोना वायरस महामारी के चलते दिवाली नहीं मनाई.

अहाना ने जताया आभार
इंस्टाग्राम पर पत्र की एक तस्वीर साझा करते हुए अहाना कुमरा (Aahana Kumra) ने लिखा, ‘दिन बहुत खास हो जाता है, जब आपको सबसे खास सुपर ह्युमन एक विशेष हस्तलिखित नोट मिले.’

अहाना ने शेयर किया पोस्ट 
अहाना ने आगे लिखा, ‘सर आपकी विनम्रता हमेशा मुझे हैरान करती है! मैं आपसे और जया मैम (Jaya Bachchan) से आभार जताना सीखना चाहती हूं! आप अपने जवाब कितनी जल्दी देते हैं. आप अपने सह कलाकारों के साथ कितने दयालु हैं, आप कैसे इतना अच्छा बोलते हैं और अपने आस-पास के सभी लोगों के बारे में अच्छा सोचते हैं! आप से मिला ये हस्तलिखित नोट हमेशा हर किसी खास रहेगा. इस नोट ने मेरे परिवार की दिवाली और भी शानदार बना दी. भगवान आपको आशीर्वाद दें और मुझे एक नई चीज सीखाने के लिए धन्यवाद.’

एक टीवी शो में अमिताभ के अहाना ने किया था काम
एक्‍ट्रेस अहाना कुमरा (Aahana Kumra) टीवी शो ‘युद्ध’ (Yudh) में अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) की बेटी का किरदार निभा चुकी हैं. उन्होंने पहले भी कई बार अमिताभ बच्चन के साथ अपनी फोटोज शेयर की हैं. साथ वे हमेशा उनकी तारीफ करती हैं.

ये भी पढ़ें: Chewing Gum चबाने के इस सीन ने Amitabh को दिलाई ‘जंजीर’, KBC में सुनाया पूरा किस्सा





Source link