जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

382
news
जानिए सोमवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

आज दिनांक 5 अक्टूम्बर 2020 सोमवार- आश्विन (अधिक) मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 10-02 बजे तक रहेगी फिर चतुर्थी तिथि शुरू होगी- भरनी नक्षत्र दोपहर 2-57 बजे तक रहेगा फिर कृतिका नक्षत्र शुरू होगा- वज्र योग मध्यरात्रि 12-05 बजे तक रहेगा- विष्टि करण यानी भद्रा सुबह सूर्योदय से दिन में 10-02 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा मेष राशी में रात 9-42 बजे तक रहेगा फिर वृषभ राशी में प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-01 बजे से 9-29 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा में दिशाशुल रहता है- आज अभिजित मुहर्त दोपहर 12-02 बजे से 12-50 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-32 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6-20 बजे होगा-
आज विभुवान संकष्टी है-

मेष- आपके लिए आज का दिन शुभ है जिस काम में भी हाथ डालेगे उसमे सफलता मिलेगी | नया काम शुरू कर सकते है | आज आप बड़ी सौदेबाजी भी करेगे तो लाभ मिलेगा | आज आपके लिए यात्रा का योग भी बना हुआ है | दोपहर के बाद मित्र से लाभ मिलेगा |
वृषभ- आपके लिए आज का दिन थोडा खर्चीला है आय कम होगी और खर्च अधिक होगा लेकिन अगर आप आज थोडा संयम से काम ले और समझदारी से खरीददारी करेगे तो हानि से बच जायेगे | अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे और किसी से बहस न करे अपमान हो सकता है |
मिथुन- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा है लाभ और सफलता दोनों आज आपके कदम चूमेगी | आवश्यक काम आपके बनेगे और नए काम आगे बढ़ेगे | निजी हित के कार्यो को पहले करे | आर्थिक उन्नति और कारोबारी सफलता मिलेगी | यात्रा के योग भी है |
कर्क- आपके लिए आज का दिन अच्छा है कार्यक्रम के अनुसार चले तो दिन में कोई दिक्कत नहीं आने वाली और अगर एक काम पूरा नहीं किया दूसरा शुरू कर दिया तो फिर बड़ी समस्या हो सकती है | आपके लिए आज कोई उपहार या प्रस्ताव भी ला सकता है | मित्र मिलेगा |


सिंह- आपके लिए आज का दिन शुभ लग रहा है भाग्य भी साथ देगा | कुछ बिगड़े या छूटे काम फिर से शुरू करे जल्दी ही बनने के योग बन गए है | अब कही काम से बाहर यात्रा भी कर सकते है जिसका सीधा लाभ आपको मलेगा | आर्थिक कार्यो पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है |
कन्या- आपको आज काफी दिन बेकार के कार्यो में इधर उधर घूमकर बिताना पड़ सकता है | स्वास्थ्य का ध्यान रखे | बिना वजह आज बहस में न पड़े और न ही किसी पर गुस्सा करे | दिन सामान्य है तो इसी हिसाब से आप जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दे |
तुला- आपके लिए दिन अच्छा है | भले ही दिन की शुरुवात होगी मगर शाम के बाद समय विपरीत हो जायेगा संभलकर रहना होगा | अपने परिवार के लिए भी आज कुछ समय निकाले | विवाहित लोगो को आज कही भी बाहर घुमने फिरने का मौका भि मिलेगा |
वृश्चिक- आज आपको अशुभ फलो और हानि से बचा सकेगा | सही समय पर काम पूरा हो इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी | आपका पुराना कोई बिछड़ा मित्र आदि मिलेगा | जैसे जैसे रात होगी तो उसके बाद मूड रोमांटिक होता जायेगा-


धनु- आपके लिए आज का दिन शानदार है अपनी बात को किसी से मनवाने के लिए दोपहर के बाद आप प्रयास शुरू करे जल्दी ही आपको सफलता मिलेगी | आज आप सही समय पर सही निर्णय करे और दुसरे किसी का दखल स्वीकार न करे तो आपको लाभ ही मिलेगा |
मकर- आपके लिए आज का दिन ठीक नहीं है बचते बचते भी किसी के साथ कहा सुनी होने के संकेत मिल रहे है और धन की हानि भी हो सकती है | आज आपको कोई उक्सराने वाली बात भी बोल सकता है बस आप अपना धेर्य न खोए और बड़ा निर्णय दोपहर तक टाल दे |
कुम्भ- आपके लिए आज का दिन अच्छा है अगर आप किसी नए कार्य की खोज में है तो आज थोड़े से प्रयास से भी आपको काम मिल जाने की सम्भावना है | आपमें आज काफी जोश और उत्साह बना रहेगा | पारिवारिक माहोल भी आपके लिए अनुकूल रहेगा |
मीन- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा वैसे तो आपको आज धन मिलने का योग है मगर साथ ही आपके परिवार में भी कोई मेहमान आ जाये और आपको काफी आवभगत करना पड़ सकता है | आपको आगे बढ़ने में भी आपके मित्र और परिवार के लोग साथ देंगे |

यह भी पढ़े:भारत ने तिब्बत को चीन का हिस्सा क्यों माना?