Advertising
Home Breaking News Hindi कॉलेज की फीस नहीं दे पाने से अटकी छात्र की डिग्री, सोनू...
Advertising
<

कॉलेज की फीस नहीं दे पाने से अटकी छात्र की डिग्री, सोनू सूद ने ऐसे की मदद

120
कॉलेज की फीस नहीं दे पाने से अटकी छात्र की डिग्री, सोनू सूद ने ऐसे की मदद


नई दिल्ली: प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने से शुरू हुआ एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) का मदद करने का सिलसिला लगातार जारी है. चाहे गांव में बेटियों को हल बनाकर खेत जोतने पर मजबूर किसान को ट्रैक्‍टर भिजवाना हो या बाढ़ से परेशान मछुआरों के लिए भोजन की व्‍यवस्‍था करना हो सोनू लगातार लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं. अब उन्‍होंने एक स्‍टूडेंट की डिग्री हासिल करने में मदद की है. इस स्‍टूडेंट ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानी सोनू सूद तक पहुंचाई थी. 

नहीं मिल रही थी डिग्री 
लखनऊ के इस स्‍टूडेंट के पास कॉलेज की फीस देने के पैसे नहीं थे. फीस न दे पाने के कारण उसे डिग्री नहीं मिल पा रही थी. तब स्‍टूडेंट ने ट्वीट कर सोनू सूद को अपनी परेशानी बताई. उन्होंने तुरंत मदद की और उसकी कॉलेज की फीस जमा कर दी. 

ये भी पढ़ें: टॉप फैशन ब्रांड ने 88 हजार रुपये में पेश की ऐसी जींस, सोशल मीडिया पर आ गई Memes की बाढ़

इस बारे में एक्टर ने ट्वीट कर कहा, ‘आप को आपकी डिग्री जरूर मिलेगी. आपकी फीस जमा कर दी गई है मेरे दोस्त. कभी लखनऊ आया तो चाय पिला देना.’ 

सोनू की स्‍टूडेंट को दी गई मदद और उनका उसके प्रति दोस्ताना रवैया सभी की वाह-वाही बटोर रहा है. जाहिर है उनकी यह मदद स्‍टूडेंट के करियर और उसके सपनों को पूरा करने के लिए खासी अहम है. 

इससे पहले भी सोनू सूद ने एक स्‍टूडेंट की मदद की थी. यह लड़की दिल्‍ली पुलिस में भर्ती होना चाहती थी लेकिन कोचिंग की फीस न होने से एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी नहीं कर पा रही थी. जानकारी मिलते ही सोनू ने उस लड़की के लिए कोचिंग का इंतजाम कर दिया. 

इसके अलावा सोनू गरीब स्‍टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम भी चला रहे हैं. ये स्कॉलरशिप स्कूली पढ़ाई पूरी कर कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए है. जाहिर है उनकी यह पहल भी कई स्‍टूडेंट्स को उनके सपने पूरे करने में महत्‍वपूर्ण साबित होगी. 

Advertising





Source link

Advertising