Advertising
Home Breaking News Hindi नगमा ने NCB की जांच पर उठाए सवाल, कहा- ‘कंगना को समन...
Advertising
<

नगमा ने NCB की जांच पर उठाए सवाल, कहा- ‘कंगना को समन क्यों नहीं किया’

750
नगमा ने NCB की जांच पर उठाए सवाल, कहा- ‘कंगना को समन क्यों नहीं किया’

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बॉलीवुड अदाकार दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत समेत कुल 7 लोगों को नोटिस जारी कर दिया है. NCB ने शुक्रवार को सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को पूछताछ के लिए बुलाया है. इसी बीच अभिनेत्री और कांग्रेस नेता नगमा ने कहा कि NCB ने कंगना रनौत को क्यों नहीं समन किया?

नगमा ने NCB पर उठाए सवाल
अभिनेत्री नगमा ने ये सवाल उठाया कि एनसीबी ने कंगना रनौत को समन क्यों नहीं किया? नगमा का ये भी कहना है कि कंगना ने खुद स्वीकार किया है कि वो ड्रग्स लेती थीं. नगमा ने एनसीबी पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाए हैं कि एजेंसी मीडिया के साथ जांच को साझा कर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की छवि के साथ खिलवाड़ कर रही है.

दीपिका पादुकोण की ड्रग्स चैट वायरल
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और करिश्मा से 25 सितंबर को पूछताछ की जाएगी. कुछ दिन पहले ही दीपिका पादुकोण की चैट वायरल हो रही थी. 28 अक्टूबर 2017 को दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश (दीपिका की मैनेजर) के बीच हुई बातचीत की चैट वायरल हुई, जिसमें दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर बाचतीच हुई थी.

खबरें पढ़ें:जामतारा स्कैम क्या हैं?

Source link

Advertising