Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
Advertising
<

जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

946
news
जानिए गुरूवार का दिन किन राशियों के लिएरहेगा शुभ?

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य प्रबल होगा। कामों में सफलता मिलेगी। सेहत बढ़िया रहेगी। पूरे जोश के साथ हर काम को करेंगे।

वृष 
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। एक दूसरे को दिल से स्वीकार करेंगे।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ दिल से जुड़ेंगे और दोनों आपस में अपने जीवन को खुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। खर्चे अधिक होंगे। गृहस्थ जीवन में शांति रहेगी।

सिंह
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी। गृहस्थ जीवन में समझदारी से काम लेना दोनों के लिए अच्छा होगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। थोड़ा ध्यान रखें।

तुला
आपने आज का दिन बढ़िया रहेगा। भाग्य मजबूत होगा। अचानक से कुछ अच्छे काम आपको होते दिखाई देंगे जिससे आपका हौसला बढ़ेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पैसों की आवक होगी। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। कुछ खर्चे अनजाने में होंगे।

Advertising

धनु
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। खुद पर भरोसा बढ़ेगा। कामों में सफलता मिलने के लिए आवश्यक कार्य कुशलता आपके अंदर है, उसका लाभ उठाने की कोशिश करें।

मकर
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। खर्चे बेवजह के होंगे और कुछ धार्मिक कामों पर भी होंगे लेकिन उन्हें नियंत्रण में रखना जरूरी होगा।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। मन की इच्छा पूरी होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे पाएंगे। घर में उतार-चढ़ाव रहेगा क्योंकि लोगों में आपस में बननी मुश्किल होगी, फिर भी ध्यान देने से काम चल जाएगा।

यह भी पढ़े :रुद्राक्ष माला में 108 दाने से जप की क्या मान्यता है?

Advertising