91 हस्तियों को CM ने दिए NEWS4SOCIALप्राइड अवार्ड: डॉ. मोहन यादव बोले- साउथ के राज्यों की आर्थिक स्थिति खराब, वहां की एजेंसियां एमपी आ रहीं – Bhopal News h3>
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं स्पोर्ट्स कमेंटेटर पद्मश्री सुशील दोशी को सम्मानित करते सीएम डॉ. मोहन यादव।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दैनिक NEWS4SOCIALप्राइड ऑफ मध्य प्रदेश अवार्ड 2025 (सीजन-5) कला, संस्कृति, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न क्षेत्रों की 91 हस्तियों को सम्मानित किया।
.
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हाल ही में उनसे मिलने दक्षिण भारत से आए कुछ प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि उनके राज्यों में वित्तीय दबाव के कारण भुगतान में देरी हो रही है, जबकि मध्य प्रदेश में टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी है और भुगतान तय समय पर होता है। यही कारण है कि अब बड़ी एजेंसियां यहां काम करने को प्राथमिकता दे रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गठन के साथ ही नियम कानूनों को सरल बनाने, प्रक्रियाओं को पारदर्शी करने और गुणवत्ता आधारित काम पर फोकस किया। इसका असर यह हुआ कि आज सड़क, पुल, बांध और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और राष्ट्रीय स्तर की कंपनियां मध्य प्रदेश में निवेश और काम के लिए आगे आ रही हैं।
हर क्षेत्र की प्रतिभा का सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रगति में केवल सामाजिक क्षेत्र ही नहीं, बल्कि व्यापार, उद्योग, रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करने वालों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से मजबूत हुए बिना कोई भी समाज या राज्य पूर्ण नहीं हो सकता।
आर्थिक मजबूती के बिना अधूरा विकास
सीएम ने कहा जब तक कोई राज्य या समाज आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक उसका विकास अधूरा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र की भूमिका अहम है, लेकिन आर्थिक पक्ष उतना ही जरूरी है।
फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव को सीएम ने NEWS4SOCIALप्राइड अवॉर्ड दिया।
5 साल में बजट डबल करने का लक्ष्य सीएम ने कहा- हमने तय किया है कि आने वाले पांच वर्षों में मध्य प्रदेश का बजट लगभग दोगुना किया जाएगा, ताकि योजनाओं के साथ-साथ राज्य की समग्र प्रगति भी तेज हो सके।
हमने अपने संकल्प पत्र में हर लोकसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज देने की बात कही थी। जिसे तय समय से पहले पूरा किया गया। अब 2028 तक हर जिले में मेडिकल कॉलेज देने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब देश कठिन दौर से गुजरा, तब सुशासन और साहसिक निर्णयों के उदाहरण सामने आए। विक्रमादित्य ने शकों को परास्त कर नवरत्नों की परंपरा को स्थापित किया।
राजा भोज स्वयं बहुमुखी प्रतिभाओं से संपन्न शासक थे। भोज पत्र पर लिखी उनकी कृतियां आज भी उपलब्ध हैं, जो प्रदेश के हजार साल पुराने गौरवशाली अतीत की साक्षी हैं।
कालिदास से वराह मिहिर तक, उज्जैन रहा ज्ञान का केंद्र सीएम ने कहा कि विक्रमादित्य ने महाकवि कालिदास को कश्मीर से उज्जैन बुलाकर यहां बसाया। वराह मिहिर जैसे महान खगोल शास्त्री भी उसी परंपरा के स्तंभ रहे। यह परंपरा आगे चलकर मुगल काल में अकबर द्वारा भी अपनाई गई, जहां विद्वानों को शासन का आधार बनाया गया।
मोदी के नेतृत्व में लोकतंत्र की नई पहचान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकतंत्र अपनी खुशबू के साथ भारत को नई पहचान दे रहा है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर मजबूती से खड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में कई प्रभावशाली चेहरे हैं, लेकिन जो निडरता से देशहित में बड़े फैसले लेने का साहस रखता है, वह चेहरा नरेंद्र मोदी का है।
उन्होंने कहा कि जहां अन्य वैश्विक नेता सत्ता में बने रहने के लिए संघर्ष करते हैं, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने विविधताओं से भरे लोकतांत्रिक देश में अपनी लोकप्रियता बरकरार रखते हुए तीसरे कार्यकाल की ओर बढ़कर जनता के विश्वास का नया प्रतिमान रचा है।
राम मंदिर पर फैसला न्यायपालिका और लोकतंत्र की जीत डॉ. मोहन यादव ने राम मंदिर मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मामला 75 वर्षों तक लंबित रहा, लेकिन जब न्यायालय ने निर्णय दिया, तो दोनों पक्षों ने उसे स्वीकार किया। उन्होंने मुस्लिम पक्ष का भी आभार जताया, जिन्होंने न्यायालय के निर्णय को खुले मन से स्वीकार किया। इसे उन्होंने न्यायपालिका और लोकतंत्र दोनों की जीत बताया।
तीन तलाक और आपातकाल का संदर्भ मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन तलाक जैसे मामलों में पहले भी न्यायालय के निर्णय आए, लेकिन उन्हें लागू करने का साहस नहीं दिखाया गया। आपातकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र का काला अध्याय था, जब न्यायालय के निर्णय के बाद देश पर आपातकाल थोपा गया।
हर क्षेत्र की प्रतिभा का सम्मान जरूरी सीएम ने कहा कि खेल, संस्कृति, शिक्षा, चिकित्सा, रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक सेवा या कोई भी क्षेत्र देश के विकास से अलग नहीं है। केवल आडंबर नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती भी समाज के लिए आवश्यक है। हमारे शास्त्रों में कहा है कि व्यक्ति सैकड़ों हाथों से कमाई करता है और हजारों हाथों से समाज से जुड़ता है।
NEWS4SOCIALदुनिया का एकमात्र संस्थान जो हर चीज में पॉजिटिविटी खोजते हैं दैनिक भास्कर के स्टेट एडिटर सतीश सिंह ने कहा कि जब दैनिक NEWS4SOCIALकी बात होती है तो उसके साथ ये बात जोड़ी जाती है कि वो सारी बात बेधड़क तरीके से रख देता है। सच्ची बात बेधड़क का जो स्लोगन है उसे कई बार नेगेटिव सेंस में भी काउंट किया जाता है कि ये तो नेगेटिव होते जा रहे हैं।
दैनिक NEWS4SOCIALदुनिया का एकमात्र संस्थान है जिसने मंडे पॉजिटिव यानी एक दिन सकारात्मक खबरों के लिए चुना। इसे इतना अच्छा रिस्पांस मिला कि हमने तय किया कि सातों दिन के लिए एक पॉजिटिव सेगमेंट बिल्ड करेंगे। सातों दिन अखबार की शुरुआत सकारात्मकता के साथ करेंगे।
इस पॉजिटिव यात्रा के पड़ाव में तमाम मंचों पर जो सकारात्मक काम करते दिखे हमारे साथियों ने उन्हें पहचाना। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में अच्छा काम करने वाले लोगों को आगे बढ़ाना और मंच उपलब्ध कराना है।
एमपी की रीजनल समिट को केंद्रीय नेतृत्व ने सराहा दैनिक NEWS4SOCIALके सीओओ सुमित मोदी ने कहा कि यह मंच केवल सम्मान का मंच नहीं, बल्कि मप्र के परिश्रम और भविष्य का मंच है। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश के सबसे बड़े गौरव और प्रेरणा के प्रतीक हैं। यह साधारण से असाधारण की ओर चलने वाली यात्रा है। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की यात्रा की शुरुआत की।
आज मध्य प्रदेश जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है उसके पीछे मुख्यमंत्री का विजन और मजबूत लीडरशिप साफ दिखाई देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात में शुरू की गई इन्वेस्टर्स समिट की नई सोच पेश की। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रीजनल समिट का नया मॉडल शुरू हुआ। केंद्रीय नेतृत्व ने उसकी सफलता को सराहा और सभी राज्यों में उसे लागू करने की बात कही।
इन्हें मिले दैनिक NEWS4SOCIALप्राइड अवॉर्ड 2025
- पद्मश्री सुशील दोषी – वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं स्पोर्ट्स कमेंटेटर
- संध्या अग्रवाल – पूर्व भारतीय क्रिकेटर, महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान
- मीर रंजन नेगी – भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी, पूर्व गोलकीपर
- गोविंद प्रसाद नामदेव – अभिनेता
- मुकेश तिवारी – अभिनेता
- जयप्रकाश यादव – पूर्व भारतीय क्रिकेटर
- ललिता यादव – विधायक, छतरपुर
- निर्मला सप्रे – विधायक, बीना
- सतेंद्र सिंह धाकरे – आयुक्त, नगर पालिक निगम, मुरैना
- रमेश गणावा – मुख्य वन संरक्षक, वन विभाग, खंडवा
- अजय भालोरिया – मैनेजिंग डायरेक्टर, फॉर्च्यून ग्रुप ऑफ कंपनीज, नई दिल्ली
- प्रो. डीके राय – जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुना
- कर्नल राजीव कुमार – रजिस्ट्रार, जेपी यूनिवर्सिटी, गुना
- दिग्विजय सिंह – असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जेपी यूनिवर्सिटी, गुना
- बसंती बाई यादव – अध्यक्ष, नगर पालिका सेंधवा, जिला बड़वानी
- डॉ. संजय ऋषिश्वर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, शिवपुरी
- डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, गुना
- डॉ. ब्रजेश तिवारी – वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी, भोपाल–रायसेन
- हृदेश यादव – आरटीओ, धार
- नरेंद्र सिंह तोमर – राज्य कर निरीक्षक, इंदौर संभाग
- राजेश कुमार गुप्ता – लक्ष्मीचंद एंड कंपनी, वरिष्ठ भाजपा नेता, मुरैना
- पुष्पेंद्र पाराशर – लक्ष्मीचंद एंड कंपनी
- विवेक पाण्डेय – सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, खंडवा
- दीपक कुमार गर्ग – डीएमजी ग्रुप, देवास
- जयेश गर्ग – डीएमजी ग्रुप, देवास
- हितेश कुमार गर्ग – डीएमजी ग्रुप, देवास
- सीएस मल्लिकार्जुन राव – ऑपरेशंस हेड, माइनिंग डिवीजन, पावर मेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड
- राजेंद्र सिंह लोधी – व्यवसायी एवं समाजसेवी, सागर
- अजय सिंह लोधी – व्यवसायी एवं समाजसेवी, सागर
- राजेश ऐरन – राष्ट्रीय अध्यक्ष, अग्रवाल परिचय सम्मेलन, ग्वालियर
- ऋषभ सिंह सेंगर – डायरेक्टर, पैसिफिक स्ट्रैप इंडिया प्रा.लि.
- धर्मेंद्र सिंह राजावत – डायरेक्टर, पैसिफिक स्ट्रैप इंडिया प्रा.लि.
- डॉ. श्वेता अरोरा – संचालक, मॉडर्न चिल्ड्रन हायर सेकेंडरी स्कूल, गुना
- राजन अरोरा – युवा व्यवसायी, गुना
- विनय सिंह राठौर – डायरेक्टर, रामराजा कंस्ट्रक्शन कंपनी
- विनेंद्र सिंह राठौर – डायरेक्टर, रामराजा कंस्ट्रक्शन कंपनी
- इंजी. अभिदीप जड़िया – अध्यक्ष, इंजीनियर फोरम, सागर
- आर्किटेक्ट गोपाला जड़िया – एमडी, गोपाला बिल्ड्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, सागर
- अंकित मारू – एमडी, श्री पार्श्वनाथ ग्रुप, इंदौर
- दीपक सुराना – एमडी, श्री पार्श्वनाथ ग्रुप, इंदौर
- अंकुश गोयल – युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी, गुना
- अंशुमन गुप्ता – आर्किटेक्ट एवं ज्वेलर, नित्यानंद डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, ग्वालियर
- अनूप पलिया – डायरेक्टर, मैस पलिया कंस्ट्रक्शन कंपनी, ग्वालियर
- डॉ. अरविंद बरदवाल – चिकित्सक, आरएसबी हॉस्पिटल, पेटलावद, झाबुआ
- डॉ. प्रदीप बरदवाल – चिकित्सक, आरएसबी हॉस्पिटल, पेटलावद, झाबुआ
- भव्यांश कापसे – युवा खिलाड़ी, बैतूल
- डॉ. बीआर श्रीवास्तव – डायरेक्टर, कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, ग्वालियर
- चेतन सिंह – डायरेक्टर, झुंझुनूं सैनिक अकादमी, ग्वालियर
- डॉ. दीप कुमार साहू – शिशु रोग विशेषज्ञ, चिरायु हॉस्पिटल, बैतूल
- डॉ. कीर्ति साहू – त्वचा रोग विशेषज्ञ, चिरायु हॉस्पिटल, बैतूल
- दीपक विश्वकर्मा – सब इंजीनियर, नगर पालिका, टीकमगढ़
- डीपी अग्रवाल – एमडी, मेडिप्लस हॉस्पिटल ग्रुप, इंदौर
- डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर – डायरेक्टर, मेडिप्लस हॉस्पिटल ग्रुप, इंदौर
- गोपाल पृथ्वीराज राठौर – व्यवसायी एवं समाजसेवी, नारायणगढ़, मंदसौर
- डॉ. गुरदीप सिंह उबेजा – संचालक, प्रकाश हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, खंडवा
- डॉ. आस्था उबेजा – संचालक, प्रकाश हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, खंडवा
- नरेंद्र शर्मा – सेक्रेटरी, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज, ग्वालियर
- हीरा लाल मालवीय – सहायक उप निरीक्षक, मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड
- हुकुम यादव – युवा समाजसेवी, सागर
- जयेंद्र शर्मा – मैनेजिंग डायरेक्टर, धर्म बिल्डकॉन, ग्वालियर
- के. जयराम – वाइस प्रेसिडेंट, वेंसर कंस्ट्रक्शंस कंपनी लिमिटेड
- पंकज सारथी – वेंसर कंस्ट्रक्शंस कंपनी लिमिटेड
- कालीचरन कुशवाह – केंद्रीय अध्यक्ष, बुंदेलखंड कुशवाहा समाज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष
- कमल राजपूत – समाजसेवी एवं व्यवसायी, ग्वालियर
- कपिल खत्री – डायरेक्टर, अंशुल स्नैक्स एंड फूड्स प्रा.लि., जबलपुर
- एमए खत्री – मैनेजिंग डायरेक्टर, मैक्विल प्लास्ट इंडिया प्रा.लि., भोपाल
- मोहम्मद हुसैन – मैनेजिंग डायरेक्टर, लजीज हकीम
- प्रो. मोहनलाल कोरी – संस्थापक कुलगुरु, शांति सूर्यंया भील विश्वविद्यालय, खरगोन
- मुकुंद सूर्यवंशी – एमडी, सूर्यवंशी मशीन टूल्स, पीथमपुर
- अविनाश सूर्यवंशी – एमडी, सूर्यवंशी मशीन टूल्स, पीथमपुर
- डॉ. निधि रूसिया – डायरेक्टर, रूसिया डेंटल क्लिनिक, छतरपुर
- डॉ. विवेक रूसिया – जनरल मैनेजर, नर्मदा केयर हॉस्पिटल, छतरपुर
- निकुंज पोकिया – डायरेक्टर, संयुक्त इन्फ्राकॉन प्रा.लि., इंदौर
- मयूर पोकिया – डायरेक्टर, संयुक्त इन्फ्राकॉन प्रा.लि., इंदौर
- परमानंद त्यागी – डायरेक्टर, मॉर्निंग स्टार स्कूल, ग्वालियर
- पंकज अग्रवाल – व्यवसायी एवं समाजसेवी, कुरावर, जिला राजगढ़
- प्रदीप सिंह मांगर – डायरेक्टर, एपीएम स्टडी अब्रॉड, ग्वालियर
- प्रशांत देशमुख – युवा समाजसेवी, मुलताई, जिला बैतूल
- प्रशांत मिश्रा – एमडी, टेक-एक्सआर इनोवेशन प्रा.लि., भोपाल
- पीएस कुशवाह – डायरेक्टर, अभिलाषा क्लासेस, ग्वालियर
- पुजारी रमेश चंद्र शर्मा – लवखेड़ी सरकार मंदिर, उज्जैन
- एडवोकेट अरविंद शर्मा – डायरेक्टर, शाश्वत इंटरप्राइजेज, उज्जैन
- राजीव अग्रवाल – सेल्स डायरेक्टर, शगुन एंड शामंता बिल्ड्स, गुजरात
- राज कुमार शिवहरे – संस्थापक, शाही फूड प्रोडक्ट्स, ग्वालियर
- राम किशोर शुक्ला – राजनीतिक समाजसेवी, महू
- रामेश्वर मोथे – डायरेक्टर, नंदनी कंस्ट्रक्शन
- रामूराम जाट – संचालक, राजस्थान मिष्ठान भंडार
- टिकूराम जाट – संचालक, राजस्थान मिष्ठान भंडार
- तेनाराम जाट – संचालक, राजस्थान मिष्ठान भंडार
- रामवीर सिंह जादौन – डायरेक्टर, एपीएम स्टडी अब्रॉड, ग्वालियर
- रवि अग्रवाल – व्यवसायी एवं समाजसेवी, ब्यावरा, जिला राजगढ़
