90s का वो कॉमेडी शो, जिसके 12 एपिसोड ने जीत लिया दर्शकों का दिल, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग h3>
Image Source : SCREEN GRAB FROM 90S KI YAADEIN YOUTUBE
विजय कश्यप
90 के दशक में आए इस शो की सबसे खास बात ये थी कि इसे हर उम्र के लोग साथ बैठकर देख सकते थे। इसका हर एपिसोड शानदार और मजेदार सीन से भरपूर होता था। घर-परिवार से जुड़े सीन और किरदारों के सरल डायलॉग इसे लोगों का पसंदीदा बनता है। आज भी कई दर्शक इसे यूट्यूब पर देखते हैं। इस शो की कहानी ने इसे दूरदर्शन का एक यादगार शो बना दिया है। ये पॉपुलर कॉमेडी-हिस्टोरिकल शो 90 के दौर में दूरदर्शन पर आता था। इसका डायरेक्शन टी एस नागभराणा ने किया था, जिन्होंने कहानी और डायलॉग्स को बहुत ही आसान तरीके से पेश किया था।
35 साल पहले आया था ये टीवी शो
इस शो का नाम था ‘तेनाली राम’, 1990 में आया था। शो की कहानी विजयनगर साम्राज्य के चतुर-चालक विदूषक तेनाली राम के इर्द-गिर्द घूमती है। पूरी सीरीज में कुल 12 एपिसोड की थी। भले ही एपिसोड की संख्या कम थी, लेकिन हर एपिसोड अपनी अलग कहानी और कॉमेडी की वजह से आज तक यादगार बन हुआ है। शो में विजय कश्यप ने तेनाली राम का किरदार निभाया था, जबकि संध्या सुदाकर ने सीता का किरदार और अनंग देसाई ने राजा कृष्णदेवराय का किरदार निभाया था। इन कलाकारों के दमदार अभिनय, कॉमेडी और एक्सप्रेशंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
12 एपिसोड में दिखाई धांसू कहानी
1990 के दशक की दूरदर्शन सीरीज ‘तेनाली रामा’ में 16वीं सदी के मशहूर कवि तेनाली रामकृष्ण की हाजिरजवाबी, मजेदार और समझदारी भरी कहानियों को दिखाया गया था। यह शो तेनाली में एक आलसी नौजवान से लेकर हम्पी में राजा कृष्णदेवराय के दरबार में एक जाने-माने विद्वान और विदूषक बनने तक के उनके सफर को दिखाता है। बता दें कि यह सीरीज 11 जुलाई 2017 को सोनी सब पर शुरू हुई और 13 नवंबर 2020 को खत्म हुई। दूसरा सीजन 16 दिसंबर 2024 से 19 जुलाई 2025 तक प्रसारित हुआ।
IMDb पर भी मिली है शानदार रेटिंग
इस शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी इसको IMDb पर काफी अच्छी रेटिंग मिली हुई है, जो 7.6 है। कमाल की बात यह है कि ये शो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आया। इसकी कॉमिक टाइमिंग और साफ-सुथरा कंटेंट इसे सभी के देखने लायक बनाता है। अगर आप भी अपने 90 के दौर की यादों को ताजा करना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव और यूट्यूब पर देख सकते हैं।
ये भी पढे़ं-
Advertising
Exclusive: शुभांगी अत्रे आखिरी सांस तक करना चाहती हैं ये काम, ‘भाबीजी घर पर हैं!’ की अंगूरी भाभी की बताई खास बात
एकता कपूर की ‘नागिन’ बन सकती थीं प्रियंका चोपड़ा, स्क्रिप्ट पर हुई थी बातचीत