Rajasthan News: हैकिंग के जरिए बैंक से उड़ाए थे 86 लाख रुपये, नाइजीरियन नागरिक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

497
Rajasthan News: हैकिंग के जरिए बैंक से उड़ाए थे 86 लाख रुपये, नाइजीरियन नागरिक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan News: हैकिंग के जरिए बैंक से उड़ाए थे 86 लाख रुपये, नाइजीरियन नागरिक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

दिलीप डूडी, जालोर
राजस्थान में हैकिंग के जरिए बैंक अकाउंट से रुपये उड़ा लेने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। करीब डेढ़ साल पहले जालोर नागरिक बैंक को हैक करने के मामले में एक नाइजीरियन युवक समेत तीन आरोपियों को जयपुर एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि 22 अक्टूबर, 2019 को जालोर नागरिक सहकारी बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि बैंक का सिस्टम हैक करके मोबाइल बैंकिंग के जरिए खातों से करीब 86 लाख 42 हजार 58 रुपये रुपये निकाल लिए गए।

गिरोह ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
इस मामले को लेकर जयपुर में साइबर क्राइम की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद जयपुर एसओजी ने जांच शुरू की और अब इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा कि आरोपियों ने बैंक के 4 अधिक राशि वाले अकाउंट से फर्जी कागजातों के आधार पर खुलवाए कुल 28 बैंक खातों में करीब 86 लाख रुपये महज 2 घंटे में ही ट्रांसफर कर लिए। फिर तुरंत ही 28 खातों से 86 लाख की राशि दूसरे माध्यमों से अन्य अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।जयपुर एसओजी ने की कार्रवाई, पूछताछ में हो सकते हैं और खुलासे
जयपुर एसओजी की टीम ने इस मामले में जांच करते हुए जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया उनमें दिल्ली का रहने वाला राशिद, जालोर निवासी मुकेश विश्नोई और एक नाइजीरियाई नागरिक ओमारेडिन ब्राइट शामिल है। सभी आरोपी अभी पुलिस अभिरक्षा में हैं, जिनसे इस मामले में लगातार पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा कि आरोपी कई और खुलासे कर सकते हैं। इसके साथ ही आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।

गुजरात में भी की थी घटना
इस घटना से करीब 8 दिन पहले इस गैंग ने गुजरात के उंझा कोपरेटिव बैंक से भी हैकिंग के जरिए करीब 50 लाख रुपये निकाल लिए थे।

‘सांसों’ की कालाबाजारी: अस्पताल का ट्रॉली पुलर गिरफ्तार, 4000 रुपये में मरीज को दे रहा था ऑक्सीजन सिलिंडर

इनको किया गया है गिरफ्तार
राशिद पुत्र इसरायल, उम्र 32 साल, निवासी धन्तिया, थाना फतेहगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश
मुकेश पुत्र हरीराम, उम्र 32 साल, निवासी ग्राम हालीवाव, पुलिस थाना चितलवाना, जिला जालौर
ओमारोडियन ब्राइट , उम्र 27 साल, निवासी लोगास बाडागरी रोड, स्टेट ईडो, नाइजीरिया

यह भी पढ़े: सपने में भगवान के दर्शन करने से क्या होता है?

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Source link