75 झांकियों संग निकलेगी मां भगवती की शोभायात्रा: आगरा में 5 अप्रैल को होगा आयोजन, बेटी बचाने का देंगे संदेश – Agra News

32

75 झांकियों संग निकलेगी मां भगवती की शोभायात्रा: आगरा में 5 अप्रैल को होगा आयोजन, बेटी बचाने का देंगे संदेश – Agra News

शोभायात्रा की जानकारी देते समिति के सदस्य विमोचन पत्र दिखाते हुए

आगरा में 75 आकर्षक झांकियों के साथ दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा निकलेगी। 5 अप्रैल को प्रजापति समाज द्वारा चैत्र माह की महाष्टमी पर आयोजित की जा रही शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकाली जाएगी। 3 अप्रैल को आमंत्रण रैली भी निकाली जाएगी।

.

दक्ष कन्या मां भगवती की शोभायात्रा समिति शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से 75 से अधिक आकर्षक झांकियां बैंड बाजों व ढोल नगाड़ों संग धूमधाम से शोभायात्रा निकालेगी। 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे प्रजापति देवी मंदिर चौराहा नालबंद से शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।

इससे पहले 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे शहरवासियों को शोभायात्रा में आमंत्रित करने के लिए दोपहिया वाहनों पर आमंत्रण रैली निकाली जाएगी। यह जानकारी शोभायात्रा के संयोजक सुनहरी लाल गोला, अध्यक्ष अशोक गोला, महामंत्री नवीन प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजेश प्रजापति ने किदवई पार्क स्थित श्याम होटल में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में दी।

बेटी बचाने का देंगे संदेश कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, क्लीन आगरा-ग्रीन आगरा व पर्यावरण की थीम पर भी आकर्षक झांकियां होंगी। संदेश दिए जाएंगे। जगह-जगह लगभग 80 स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया जाएगा। जगह-जगह भंडारे, तोरणद्वार, शीतल जल की प्याऊ लगाई जाएंगी। समिति के पदाधिकारियों ने नगरायुक्त से शोभायात्रा मार्ग पर प्रकाश, सफाई व मरम्मत कार्य की मांग भी की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्रीचंद गोला, जयचन्द प्रजापति, हेमन्त प्रजापति, मुन्नालाल प्रजापति, भगवान दास दक्ष, मंजू प्रजापति, विमलेश प्रजापति, सुमित, शिवम, प्रभुदयाल, मुनेश, जय, ललित दक्ष, संजीव, रविन्द्र, सुभाष, नवनीत, पवन, ललितेश, जगदीश, सोनी, सतीश, सुभाष, कन्हैयालाल, रवि हरिओम, विजय, ओमप्रकाश, राजकुमार, दीपक, सुनील, हिमांशु, भीष्मपाल, महेश आदि उपस्थित थे।

यह होगा शोभायात्रा का मार्ग नालबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा पंचकुईयां, जीआईसी ग्राउंड, कोठी मीना बाजार, सिर की मंडी, लोहामंडी चौराहा, तोता का ताल, मदिया कटरा, हरी पर्वत, मंडी सईद खां, रघुनाथ सिनेमा, चित्रा सिनेमा, काली बाड़ी मंदिर से नूरी दरवाजा, राजामंडी चौराहा, आगरा कालेज, टीबी हॉस्पीटल, खिड़की काले खां, पटेल नगर, मोती कटरा, नीरा हुसैनी चौराहा, सदर भट्टी, धाकरान चौराहा होते हुए प्रजापति देवी मंदिर पर समाप्त होगी।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News