62.50 करोड़ का घोटाला…: वसूली तो दूर, 30 दोषियों में से दो पर ही कार्रवाई – Khargone News

2
62.50 करोड़ का घोटाला…:  वसूली तो दूर, 30 दोषियों में से दो पर ही कार्रवाई – Khargone News

62.50 करोड़ का घोटाला…: वसूली तो दूर, 30 दोषियों में से दो पर ही कार्रवाई – Khargone News

62.50 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला उजागर होने के बाद न तो इसकी वसूली हो पा रही है और न ही दोषी पाए गए 30 भाजपा नेता-अफसरों पर पुख्ता कार्रवाई। दिखावे के लिए महज दो दोषियों पर कार्रवाई की गई।

.

अवंति सूत मिल सनावद के नाम से लोन देने का फर्जीवाड़ा करने वालों पर भले ही कार्रवाई नहीं हुई हो, लेकिन लेने वाले एक व्यक्ति को जरूर जेल भिजवा दिया। कलेक्टर को इसकी जानकारी मिली तो कुछ दिन पहले ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक को वसूली के आदेश दिए।

खरगोन जिले की सनावद अवंति सूत मिल 2012-13 में घाटे में चल रही थी। यहां लगभग 400 से अधिक कर्मचारियों की रोजी-रोटी चलती है। मिल प्रबंधन ने लोन के लिए आवेदन दिया। तत्कालीन अध्यक्ष संचालक मंडल और प्रबंधक ने जब छानबीन की तो पाया कि मिल प्रबंधन के पास कोई संपत्ति नहीं है और लोन नहीं दिया जा सकता।

बैंक प्रबंधन ने कानून के जानकारों से भी राय ली और उन्होंने कहा कि लोन नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बावजूद 62.50 करोड़ का लोन दे दिया गया। लोन वापस जमा नहीं हुआ तो सहकारिता विभाग ने एक-दो नहीं बल्कि तीन बार जांच की और यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। यह लोन अब ब्याज समेत 107 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है।

ऐसे हुआ था फर्जीवाड़ा…

  • अवंति सूत मिल पर यूनियन बैंक के डेढ़ करोड़ रुपए बकाया थे और यह डिफाल्टर संस्था थी। इसके बाद भी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने दरियादिली दिखाते हुए न केवल यूनियन बैंक का लोन चुकता किया बल्कि चार किस्तों में 62.50 करोड़ रुपए दे दिए। मिल प्रबंधन समिति ने 7-8 करोड़ रुपए की मशीन खरीदना बताया, लेकिन भुगतान खुद ही ले लिया। इसके अलावा स्टॉक में रूई की गठानें बताकर 5 करोड़ से अधिक का लोन लिया।
  • पूरे घोटाले में सहकारिता विभाग ने सनावद पुलिस थाने में दो एफआईआर दर्ज हैं । दोनों में आरोपी सूत मिल समिति अध्यक्ष राजेंद्र सांकलिया को बनाया गया। सांकलिया को कुछ महीने की जेल भी जाना पड़ा। जांच में दोषी पाए गए 30 नेता-अफसरों में सनावद शाखा के दो मैनेजर कालूसिंह चौहान और कल्याण करोड़े के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई।

इस मामले में वरिष्ठ कार्यालय को अवगत करा दिया है। वहां से मिलने वाले दिशा निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’ – पीएस धनवाल, प्रबंध संचालक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खरगोन

अवंति सूत मिल के मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि किससे कितनी वसूली करना है। तत्कालीन दोषियों से वसूली होना है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।’ – भव्या मित्तल, कलेक्टर, खरगोन

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News