3.8 फुट के हरियाणवी दूल्हे की पंजाबी दुल्हन: लड़की भी 3.6 फुट की, बिना दहेज शादी की; ‘काला चश्मा…’ और ‘तेरे संग यारा…’ पर नाचे – Ambala News h3>
शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में डांस करते नितिन और आरुषि।
हरियाणा में अंबाला कैंट के एक मैरिज पैलेस में 3.8 फुट के युवक ने 3.6 फुट की युवती के साथ शादी की है। शादी 6 अप्रैल को हुई, जिसका रिसेप्शन 13 अप्रैल को रखा गया। इस दौरान युवक और युवती ने रिश्तेदारों के संग शादी संपन्न होने की खुशियां मनाईं और फिल्मी ग
.
दूल्हा और दुल्हन की लंबाई के अलावा इस शादी की चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि दूल्हे ने बिना दहेज लिए शादी की है। दुल्हन के घर के माली हालत ठीक न होने के चलते दूल्हे ने यह फैसला लिया। अब उनके रिसेप्शन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पति-पत्नी तेरे संग यारा… गाने पर बाहों में बाहें डालकर झूमते दिख रहे हैं।
दूल्हा-दुल्हन के नाचने के 2 PHOTOS…
रिसेप्शन पार्टी में नितिन और आरुषि पंजाबी गानों पर नाचते दिखे।
जब नितिन और आरुषि नाच रहे थे तो उनके परिजन भी उनके साथ झूमते नजर आए।
कौन हैं दूल्हा और दुल्हन परिजनों के अनुसार, दूल्हे का नाम नितिन वर्मा है। 25 वर्षीय नितिन अंबाला कैंट के मतिदास नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है और सेल्स का काम करते हैं। जबकि, दुल्हन का नाम आरुषि शर्मा है। वह 23 साल की हैं और पंजाब के रोपड़ की रहने वाली हैं। उसने बीए तक पढ़ाई की है।
2 सप्ताह पहले शुरू हुई बातचीत करीब 2 सप्ताह पहले ही नितिन के किसी रिश्तेदार ने आरुषि को किसी कार्यक्रम में देखा था। इसके बाद उसने आरुषि के परिवार की डिटेल निकलवाई और शादी की बात आगे बढ़ाई। इसी दौरान पता चला कि आरुषि के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
आरुषि 4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता का देहांत हो चुका है और मां घरों में काम करती हैं। उनके छोटे भाई की भी लंबाई कम है। जबकि, बाकी सभी नॉर्मल हैं।
नितिन और आरुषि ने तेरे संग यारा… गाने पर भी डांस किया।
चट मंगनी, पट ब्याह जब नितिन के परिवार ने शादी का प्रस्ताव रखा तो आरुषि के परिवार ने उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। क्योंकि, नितिन ने बिना दहेज शादी के लिए हामी भरी थी। नितिन ने बताया कि उनकी सोच थी कि रिश्ते भावनाओं से बनते हैं, पैसों से नहीं। इसी सोच के साथ उन्होंने बात आगे बढ़ाई।
रिसेप्शन पार्टी में नितिन और आरुषि ने मिलकर केक भी काटा।
रिसेप्शन में गानों पर डांस कर जीत लिया दिल दोनों की शादी 6 अप्रैल को रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। इसके बाद अंबाला के मैरिज पैलेस में रिसेप्शन का आयोजन हुआ। उसमें नितिन और आरुषि ने पंजाबी गानों पर डांस किया। “रब ने बना दी जोड़ी” और “तेरे संग यारा” जैसे रोमांटिक गानों पर दोनों का साथ में डांस करना मेहमानों के लिए सबसे यादगार पल बन गया।
इतना ही नहीं नितिन ने पंजाबी सॉन्ग- अपने व्याह दे विच नचदा फिरे ओ मुंडा… पर भी डांस किया। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
रिसेप्शन में केक काटने के दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद रहे।
लोग बोले- कद नहीं, सोच बड़ी होनी चाहिए सोशल मीडिया पर इस शादी की खूब चर्चा है। लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, नितिन और आरुषि दोनों ने भी अपने इंटरव्यू में यही कहा है कि अगर सोच साफ हो, तो हर रिश्ता खूबसूरत बन सकता है।